लाइव न्यूज़ :

Share Market: बाजार में मामूली गिरावट, NSE निफ्टी 22,332.65 पर हुआ आउट, BSE 73,502.64 पर टूटा

By आकाश चौरसिया | Updated: March 11, 2024 17:14 IST

Share Market: सोमवार को शेयर मार्केट का हाल ज्यादा ठीक नहीं रहा, इसके कारण बीएसई सेंसेक्स 73,502.64 पर बंद हुआ। खबरों की मानें तो यह 0.83 फीसद यानी करीब 616.75 प्वाइंट्स पर टूटा।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को शेयर मार्केट का हाल ज्यादा ठीक नहीं रहाइसके कारण बीएसई सेंसेक्स 73,502.64 पर बंद हुआखबरों की मानें तो यह 0.83 फीसद यानी करीब 616.75 प्वाइंट्स पर टूटा

Share Market: सोमवार को शेयर मार्केट का हाल ज्यादा ठीक नहीं रहा, इसके कारण बीएसई सेंसेक्स 73,502.64 पर बंद हुआ। खबरों की मानें तो यह 0.83 फीसद यानी करीब 616.75 प्वाइंट्स पर टूटा। इसके अलावा एनएसई निफ्टी में भी 160.90 अंकों यानी 0.72 फीसद की गिरावट रही और इसकी परफॉर्मेंस मंद होने के कारण यह 22,332.65 पर बंद हो गया।  

बीएसई सेंसेक्स में नेस्ले, टीसीएस, एशियन पैंट्स ये सभी ज्यादा मुनाफा बनाने वाली कंपनी बनी। जबकि, रिलायंस, टाटा मोटर्स और इंफोसिस का दर्द बढ़ा, क्योंकि इन्हें आज बाजार में नुकसान हुआ। दूसरी तरफ निफ्टी में अपोलो हॉस्पिटल, नेस्ले और सिपला बड़ी और अच्छी परफॉर्मेंस करने वाली कंपनी बनकर सामने आई। वहीं, बाजार में पॉवर ग्रिड, बजाज ऑटो और टाटा स्टील भी धड़ाम हो गए।

महाशिवरात्रि की छुट्टी सहित लंबी अवधि के बाद, भारतीय बाजार में बड़ी कंपनियों के शेयर सोमवार को लाल निशान में खुले, सेंसेक्स 27.64 अंकों की गिरावट के साथ 74,091.75 पर, इस बीच निफ्टी 9.65 अंकों की बढ़त के साथ 22,503.20 पर शुरु हुआ था।

सुबह के सत्र में निफ्टी बैंक भी 81.10 अंकों की गिरावट के साथ 47,754.70 पर कारोबार कर रहा था। कारोबारी सत्र के शुरुआती घंटों में, सेंसेक्स पैक से, अल्ट्रा टेक, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व सुबह के सत्र में प्रमुख लाभ में रहे, जबकि कोटक, एसबीआई और एनटीपीसी पिछड़ गए।

टॅग्स :शेयर बाजारनेशनल स्टॉक एक्सचेंजStock marketNSEBSE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम