लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में आया उछाल, सेंसेक्स पहली बार 38,000 के पार, निफ्टी का भी बना नया रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: August 9, 2018 17:07 IST

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 136.81 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,024.37 अंक पर बंद हुआ। यह बुधवार को रिकॉर्ड 37,887.56 अंक पर बंद हुआ था।

Open in App

मुंबई, 09 अगस्तः बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 137 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 38,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी लिवाली के जोर से रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक 4.64 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में रहा। उसके बाद एक्सिस बैंक तथा एसबीआई का स्थान रहा जो क्रमश: 3.86 प्रतिशत तथा 2.53 प्रतिशत मजबूत हुए।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 136.81 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,024.37 अंक पर बंद हुआ। यह बुधवार को रिकॉर्ड 37,887.56 अंक पर बंद हुआ था। सूचकांक 11 सत्रों में 37,000 अंक से 38,000 अंक के स्तर पर पहुंचा है। सेंसेक्स का 37,000 का स्तर 26 जुलाई को पहुंचा था।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20.70 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,470.70 अंक पर बंद हुआ। यह कल 11,450 की ऊंचाई पर बंद हुआ था। कारोबारियों के अनुसार कंपनियों के बेहतर वित्तीय परिणाम के बीच विदेशी और घरेलू पूंजी प्रवाह से धारणा को बल मिला।

शुद्ध आधार पर अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफालियो निवेशकों (एफपीआई) ने कल 568.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 30.25 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी