लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स 147 अंक की बढ़त के साथ बंद, 9 प्रतिशत चढ़े टाटा मोटर्स के शेयर

By भाषा | Updated: August 27, 2019 17:09 IST

इसके बाद टाटा स्टील , एनटीपीसी , इंडसइंड बैंक , वेदांता और महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के शेयरों में 3.86 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं , दूसरी ओर भारती एयरटेल , इंफोसिस , टेक महिंद्रा , टीसीएस , कोटक बैंक , सन फार्मा , हिंदुस्तान यूनिलीवर और एक्सिस बैंक में 3.58 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

Open in App

घरेलू एवं वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच वाहन , धातु और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.15 अंक यानी 0.39 प्रतिशत बढ़कर 37,641.27 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान , सेंसेक्स ऊंचे में 37,731.51 अंक और नीचे में 37,449.69 अंक तक आया। इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 47.50 अंक यानी 0.43 प्रतिशत बढ़कर 11,105.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 11,141.75 अंक और नीचे में 11,049.50 अंक तक गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा मोटर्स में सबसे ज्यादा 8.87 प्रतिशत की बढ़त रही।

इसके बाद टाटा स्टील , एनटीपीसी , इंडसइंड बैंक , वेदांता और महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के शेयरों में 3.86 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं , दूसरी ओर भारती एयरटेल , इंफोसिस , टेक महिंद्रा , टीसीएस , कोटक बैंक , सन फार्मा , हिंदुस्तान यूनिलीवर और एक्सिस बैंक में 3.58 प्रतिशत तक की गिरावट रही। रिजर्व बैंक से सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपये की पूंजी हस्तांतरित करने के फैसले पर निवेशकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इससे पूंजी उपलब्धता की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है।

इसके अलावा , अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन दिए जाने की उम्मीदों से भी बाजार में सकारात्मक रुख बना हुआ है। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार को वैश्विक बाजारों से भी समर्थन मिला। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता फिर से शुरू होगी। इससे वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सटाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी