लाइव न्यूज़ :

Share Market: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 657.45 अंक उछला, रुपये में गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2024 11:00 IST

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, इंफोसिस और आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार, 19 जनवरी को शुरुआती कारोबार में तेजी आईसेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 657.45 अंक उछलकर 71,844.31 अंक पर पहुंच गयानिफ्टी 194.75 अंक चढ़कर 21,657 अंक पर रहा

Share Market Today: घरेलू बाजारों में तीन दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार, 19 जनवरी को  शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 657.45 अंक उछलकर 71,844.31 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 194.75 अंक चढ़कर 21,657 अंक पर रहा। 

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, इंफोसिस और आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। इंडसइंड बैंक और रिलायंस के शेयर घाटे में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। 

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 9,901.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे गिरा

रुपया शुक्रवार, 19 जनवरी को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.14 पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा शेयरों की भारी बिकवाली का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.15 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 83.16 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। 

बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.14 पर रहा जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.13 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 103.12 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.89 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 9,901.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :शेयर बाजारनेशनल स्टॉक एक्सचेंजStock marketNSEBSE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित