लाइव न्यूज़ :

Share Market: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 64000 और निफ्टी 19000 अंक के पार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2023 14:59 IST

Share Market: तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 621.07 अंक उछलकर अबतक के उच्चतम स्तर 64,037.10 अंक पर पहुंच गया। हा

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में लिवाली बढ़ने से भी बाजार को समर्थन मिला।निफ्टी 193.85 अंक की बढ़त के साथ 19,011.25 अंक पर रहा।

Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स रिकॉर्ड 64,000 अंक तथा एनएसई निफ्टी 19,000 अंक के पार पहुंच गया। अमेरिका तथा यूरोपीय बाजारों में तेजी के बीच विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने से बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में लिवाली बढ़ने से भी बाजार को समर्थन मिला। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 621.07 अंक उछलकर अबतक के उच्चतम स्तर 64,037.10 अंक पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट आई और यह दो बजकर 45 मिनट पर 543.15 अंक की बढ़त के साथ 63,959.18 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 193.85 अंक की बढ़त के साथ 19,011.25 अंक पर रहा। निफ्टी दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर 164.2 अंक की तेजी के साथ 18,981.60 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स शेयरों में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, विप्रो और टेक महिंद्रा में गिरावट रही।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित