लाइव न्यूज़ :

Share Market Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 10,700 के पार

By भाषा | Updated: July 15, 2020 10:46 IST

शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में भारती एयरटेल, आईटीसी और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। एक्सिस बैंक, टेक महिन्द्रा, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक आदि में बढ़त रही।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में रही तेजी, 400 से ज्यादा अंकों की बढ़तएक्सिस बैंक, टेक महिन्द्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में बढ़त

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख और रिलायंस, इन्फोसिस तथा टीसीएस जैसे सूचकांक में अधिक वजन रखने वाले शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को कारोबार की शुरुआत में 400 अंक से अधिक चढ़ गया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक कारोबार के शुरुआती दौर में 423.11 अंक यानी 1.17 प्रतिशत बढ़कर 36,456.17 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले यह 36,465.34 अंक की ऊंचाई को छू गया था।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 120.15 अंक यानी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 10,727.50 अंक पर पहुंच गया। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस का शेयर मूल्य इसके तिमाही परिणाम आने से पहले तीन प्रतिशत के करीब बढ़ गया। इसके साथ ही एक्सिस बैंक, टेक महिन्द्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक में बढ़त रही।

भारती एयरटेल, आईटीसी और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट

वहीं भारती एयरटेल, आईटीसी और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। कल के कारोबार में बीएसई का संवेदी सूचकांक 660.63 अंक यानी 1.80 प्रतिशत गिरकर 36,033.06 अंक पर बंद हुआ था जबकि एनएसई का निफ्टी 195.35 अंक यानी 1.81 प्रतिशत घटकर 10,607.35 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों द्वारा उपलब्ध कराये गये अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी बाजार में 1,565.62 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। शेयर कारोबारियों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजारों ने अमेरिकी बाजारों का अनुसरण किया जहां कोविड- 19 का टीका तैयार होने को लेकर उम्मीद बढ़ी थी।

टोक्यो और सोल के बाजारों में कारोबार की शुरुआत लाभ के साथ हुई, वहीं शंघाई और हांग कांग के बाजारों में गिरावट रही। वॉल स्ट्रीट में कल कारोबार की समाप्ति सकारात्मक रही।

अमेरिका के शोधकर्ताओं ने कहा है कि देश में जिस पहले टीके का परीक्षण किया गया है उससे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है। ठीक उसी तरह जैसा कि वैज्ञानिकों को उम्मीद थी। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1.32 करोड़ के पार निकल गई है। वहीं भारत में यह संख्या 9.36 लाख तक पहुंच गई है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.44 प्रतिशत बढ़कर 43.09 डालर प्रति बैरल हो गया।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीरिलायंसReliance
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित