लाइव न्यूज़ :

Share Bazar: शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों को झटका, छह का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 102280.51 करोड़ रुपये घटा, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2023 13:30 IST

Share Bazar: शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इंफोसिस और एसबीआई को अपने बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का मूल्यांकन बढ़ गया।रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 40,695.15 करोड़ रुपये घटकर 17,01,720.32 करोड़ रुपये रह गया।हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 17,222.5 करोड़ रुपये घटकर 6,20,797.26 करोड़ रुपये रह गया।

Share Bazar:शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच पिछले सप्ताह शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में छह का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 1,02,280.51 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 405.21 अंक या 0.63 प्रतिशत गिर गया था।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इंफोसिस और एसबीआई को अपने बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का मूल्यांकन बढ़ गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 40,695.15 करोड़ रुपये घटकर 17,01,720.32 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 17,222.5 करोड़ रुपये घटकर 6,20,797.26 करोड़ रुपये रह गया। एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 14,814.86 करोड़ रुपये की गिरावट हुई और यह 4,95,048.22 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक ने 23,525.6 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 9,18,984.17 करोड़ रुपये हो गया।

एफपीआई का भारतीय शेयर बाजारों पर भरोसा जारी, जून में अब तक 30,600 करोड़ रुपये निवेश किए

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजारों पर भरोसा जारी है और जून में उन्होंने अब तक 30,600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। उन्होंने देश की व्यापक आर्थिक स्थिरता और मजबूत कॉरपोरेट आय पर भरोसा जताया है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों से पता चलता है कि एफपीआई ने मई में इक्विटी में 43,838 करोड़ रुपये निवेश किए, जो नौ महीने में सबसे अधिक है। यह आंकड़ा अप्रैल में 11,631 करोड़ रुपये और मार्च में 7,936 करोड़ रुपये था। इससे पहले, जनवरी-फरवरी के दौरान एफपीआई ने 34,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की थी।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि आने वाले वक्त में कोषों का प्रवाह अस्थिर हो सकता है। खासतौर से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद। आंकड़ों के मुताबिक 1-23 जून के दौरान एफपीआई ने भारतीय शेयरों में शुद्ध रूप से 30,664 करोड़ रुपये का निवेश किया।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNiftyReliance IndustriesSBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी