लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 36,525 पर पहुंचा , निफ्टी 11,000 अंक के पार

By भाषा | Updated: July 12, 2018 12:39 IST

बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 259.73 अंक यानी 0.72% चढ़कर 36,525.66 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला।

Open in App

मुंबई, 12 जुलाई: वृहद आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले शुरुआती कारोबार में गुरुवार को  शेयर बाजार गुलजार रहे। सेंसेक्स 250 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 36,525.66 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी भी 11,000 अंक के पार खुला। उल्लेखनीय है कि आज शाम में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक और मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने हैं। 

ये भी पढ़ें: RBI ने जारी किया निर्देश, अब आसानी से बदले जा सकेंगे कटे-फटे नोट

बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 259.73 अंक यानी 0.72% चढ़कर 36,525.66 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला। इससे पहले 29 जनवरी को दिन में कारोबार के समय इसने 34,443.98 अंक के उच्च स्तर को छुआ था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित निफ्टी 77.35 अंक यानी 0.71% की बढ़त के साथ 11,025.65 अंक पर खुला है। 

ये भी पढ़ें: माल्या का मोदी सरकार पर हमला, कहा वोटों की खातिर भारत सरकार मुझे वापस लाना चाहती है

ब्रोकरों के अनुसार घरेलू संस्थागत निवेशकों की भारी लिवाली और रुपये में सुधार से शेयर बाजारों में धारणा मजबूत रही। इसके अलावा औद्योगिक उत्पादन सूचकांक और मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों का रुख सकारात्मक बना रहा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम