लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 36000 और निफ्टी 11000 हुआ पार

By IANS | Updated: January 23, 2018 13:41 IST

अपराह्न 11.30 बजे सेंसेक्स 207.59 अंकों की मजबूती के साथ 36,005.60 पर, जबकि निफ्टी 77.90 अंकों की मजबूती के साथ 11,044.10 पर कारोबार करते देखा गया। 

Open in App

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा अगले वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 7.4 फीसदी रहने का अनुमान जताने से मंगलवार (23 जनवरी) को घरेलू शेयर बाजार को बल मिला। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 36,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया, जबकि निफ्टी 11,000 को मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में कामयाब रहा।

अपराह्न 11.30 बजे सेंसेक्स 207.59 अंकों की मजबूती के साथ 36,005.60 पर, जबकि निफ्टी 77.90 अंकों की मजबूती के साथ 11,044.10 पर कारोबार करते देखा गया। 

बाजार विश्लेषकों ने कंपनियों की तीसरे तिमाही के सकारात्मक नतीजों, विदेशी पूंजी के निवेश और धातु, तेल एवं गैस, आईटी और बैंकिंग में अधिक खरीदारी को इस मजबूती की वजह बताया। सेंसेक्स ने अब तक के एकदिनी कारोबार में 36060.71 के ऊपरी स्तर को छू लिया, जबकि निफ्टी 11,053.05 के ऊपरी स्तर तक चला गया। 

गौरतलब है कि आईएमएफ ने सोमवार को एक बार फिर दोहराया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष में 7.4 फीसदी की दर से बढ़ेगी और वह दोबारा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का रैंकिंग हासिल कर लेगी। आईएमएफ द्वारा डावोस में जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य अपडेट में भारत सरकार की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था की कहीं अधिक गुलाबी तस्वीर पेश की गई। 

टॅग्स :सेंसेक्सबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी