लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स लगातार नौवें दिन चढ़ा, निफ्टी पहली बार 20,000 अंक के पार बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2023 19:33 IST

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 245.86 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67,466.99 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह अपने उच्चतम स्तर के करीब 67,565.41 तक पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसई सेंसेक्स में तेजी का सिलसिला जारीएनएसई निफ्टी पहली बार 20,000 अंक के ऊपर बंद हुआसेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल सबसे ज्यादा 2.72 प्रतिशत मजबूत हुआ

मुंबई: बीएसई सेंसेक्स में तेजी का सिलसिला लगातार नौवें कारोबारी सत्र में बुधवार को भी जारी रहा और यह 246 अंक चढ़ गया। वहीं एनएसई निफ्टी पहली बार 20,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के बेहतर आंकड़ों के साथ बैंक, ऊर्जा तथा दूरसंचार शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 245.86 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67,466.99 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह अपने उच्चतम स्तर के करीब 67,565.41 तक पहुंच गया। सेंसेक्स 20 जुलाई, 2023 को कारोबार के दौरान 67,619.17 अंक तक गया था। पिछले पांच महीने में यह पहली बार है जब सेंसेक्स लगातार नौवें कारोबारी सत्र में बढ़त में रहा। सेंसेक्स के 20 शेयर लाभ में रहे जबकि 10 शेयर नुकसान में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 76.80 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर पहली बार 20,000 अंक के ऊपर 20,070 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 लाभ में जबकि 19 नुकसान में रहे। 

सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल सबसे ज्यादा 2.72 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा टाइटन, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और मारुति शामिल हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के नरम पड़कर 6.83 प्रतिशत रहने तथा औद्योगिक उत्पादन बढ़ने से अर्थव्यवस्था में मजबूती का संकेत मिलता है।’’ 

नायर ने कहा कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में गिरावट तथा तेल के दाम में तेजी से वैश्विक बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनी है। साथ ही निवेशकों को अमेरिका की महंगाई के आंकड़ों का इंतजार है। इससे नीतिगत दर को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व का रुख साफ होगा। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुख्य रूप से सब्जियों के दाम में नरमी से खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में घटकर 6.83 प्रतिशत पर आ गई जबकि जुलाई में यह 7.44 प्रतिशत थी। हालांकि, यह अब भी भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर है। विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में जुलाई महीने में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह पांच महीने का उच्चस्तर है। 

बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.85 प्रतिशत चढ़ा जबकि मिडकैप सूचकांक 0.19 प्रतिशत मजबूत हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार में मंगलवार को गिरावट थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,047.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारएयरटेलनिफ्टीBSE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित