लाइव न्यूज़ :

इस वजह से लगातार 9वें दिन शेयर बाजार चढ़ा, सेंसेक्स 34,395 अंक पर पहुंचा 

By भाषा | Updated: April 17, 2018 19:12 IST

मौसम विभाग ने सोमवार को अनुमान लगाया है कि इस साल देश में मानसून सामान्य रहेगा। इससे कृषि उत्पादन बढ़ने और बारिश पर निर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अप्रैलः मानसून सामान्य रहने के अनुमान और यूरोपीय बाजारों के सकारात्मक रुख से बंबई शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार नौवें दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 90 अंक की बढ़त के साथ 34,395 अंक पर पहुंच गया। यह सितंबर, 2014 के बाद सेंसेक्स में तेजी का सबसे लंबा सिलसिला है। 

मौसम विभाग ने सोमवार को अनुमान लगाया है कि इस साल देश में मानसून सामान्य रहेगा। इससे कृषि उत्पादन बढ़ने और बारिश पर निर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरों ने कहा कि मौसम विभाग के अनुमान के बाद धारणा मजबूत हुई है। 

बिजली , रीयल्टी , एफएमसीजी , टिकाऊ उपभोक्ता सामान , धातु , बुनियादी ढांचा , पीएसयू और तेल एवं गैस तथा बैंकिंग शेयरों में तेजी रही। वहीं दूसरी ओर आईटी , प्रौद्योगिकी , स्वास्थ्य सेवा और वाहन कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चला। एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। यूरोपीय बाजार ऊपर चल रहे थे। 

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूत रुख के साथ खुलने के बाद 34,434.14 अंक के दिन के उच्चस्तर तक गया। हालांकि , उच्चस्तर पर मुनाफावसूली से सेंसेक्स नकारात्मक दायरे में 34,229.83 अंक तक नीचे आया। अंत में सेंसेक्स 89.63 अंक या 0.26 प्रतिशत के लाभ से 34,395.06 अंक पर बंद हुआ , जो 26 फरवरी के बाद इसका शीर्ष स्तर है। उस दिन सेंसेक्स 34,445.75 अंक पर बंद हुआ था। पिछले आठ सत्रों में सेंसेक्स 1,286.36 अंक चढ़ा है। 

इसी तर्ज पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20.35 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,548.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,560.45 से 10,495.65 अंक के दायरे में रहा। 

कल अक्षय तृतीया से पहले आभूषण कंपनियों के शेयर चमक में रहे। इस बीच , शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कल शुद्ध रूप से 308.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 28.97 करोड़ रुपये की बिकवाली की। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर मार्केट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी