लाइव न्यूज़ :

Yes Bank और कोरोना वायरस के चलते शेयर बाजार की हालत हुई खस्ता, सेंसेक्स 894 अंक डूबा

By भाषा | Updated: March 6, 2020 16:44 IST

Yes Bank: सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक छह प्रतिशत नीचे आया। एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और ओएनजीसी के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर बजाज आटो, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयरों में लाभ रहा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को लेकर चिंता के बीच शुक्रवार को वैश्विक बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चलने से यहां बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 894 अंक की भारी गिरावट आई।निजी क्षेत्र के येस बैंक पर नियामकीय अंकुशों से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

मुंबईः कोरोना वायरस को लेकर चिंता के बीच शुक्रवार को वैश्विक बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चलने से यहां बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 894 अंक की भारी गिरावट आई। इसके अलावा निजी क्षेत्र के येस बैंक पर नियामकीय अंकुशों से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 1,459 अंक तक नीचे आ गया था। अंत में यह 893.99 अंक या 2.32 प्रतिशत के नुकसान से 37,576.62 अंक पर बंद हुआ।इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 279.55 अंक या 2.48 प्रतिशत के नुकसान से 10,989.45 अंक पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को निजी क्षेत्र के येस बैंक पर कई तरह के अंकुश लगाते हुए प्रत्येक खाते पर निकासी की सीमा 50,000 रुपये मासिक तय कर दी।इसके अलावा बैंक के निदेशक मंडल को भी भंग कर दिया गया है। इससे येस बैंक का शेयर 55 प्रतिशत टूट गया। बैंक कोई नया ऋण नहीं दे सकेगा और न ही पुराने कर्ज का नवीकरण कर सकेगा। इसके अलावा वह किसी तरह का निवेश या किसी तरह के भुगतान की भी अनुमति नहीं दे सकेगा।सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक छह प्रतिशत नीचे आया। एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और ओएनजीसी के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर बजाज आटो, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयरों में लाभ रहा।अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की दो प्रतिशत से अधिक टूट गए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.54 प्रतिशत के नुकसान से 48.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतर बैंक विदेशी विनियम बाजार में रुपया 32 पैसे टूटकर 73.24 प्रति डॉलर पर चल रहा था। 

टॅग्स :शेयर बाजारयस बैंककोरोना वायरससेंसेक्सनिफ्टीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?