लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 11,809.50 अंक पर पहुंचा

By भाषा | Updated: June 7, 2019 11:39 IST

रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर घटाने के बाद भी बृहस्पतिवार को दोनों प्रमुख घरेलू शेयर बाजारों में इस साल की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट देखने को मिली। इसका कारण रहा कि रिजर्व बैंक एनबीएफसी क्षेत्र को लेकर निवेशकों की चिंताओं को दूर करने में असफल रहा।

Open in App

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की स्थिति पर आशंकाओं के बीच वित्तीय कंपनियों में गिरावट आने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिर गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 211.04 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,318.68 अंक पर चल रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 34.25 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,809.50 अंक पर चल रहा था।

रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर घटाने के बाद भी बृहस्पतिवार को दोनों प्रमुख घरेलू शेयर बाजारों में इस साल की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट देखने को मिली। इसका कारण रहा कि रिजर्व बैंक एनबीएफसी क्षेत्र को लेकर निवेशकों की चिंताओं को दूर करने में असफल रहा।

बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 553.82 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,529.72 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 177.90 अंक यानी 1.48 प्रतिशत गिरकर 11,843.75 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, कोटक बैंक, मारुति सुजुकी, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.38 प्रतिशत तक की गिरावट में चल रहे थे। इनसे इतर वेदांता, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर तेजी में चल रहे थे।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 1,448.99 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। इसी तरह घरेलू संस्थागत निवेशक भी 650.84 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। एशियाई बाजारों में कारोबार के दौरान मिश्रित रुख देखने को मिला।

टॅग्स :बिज़नेससेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा