लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार ने फिर लगाया गोता, सेंसेक्स 407 अंक टूटा

By IANS | Updated: February 9, 2018 17:24 IST

सेंसेक्स के 30 में से छह शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील (1.63 फीसदी), डॉ. रेड्डी (0.73 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.67 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.57 फीसदी) और टीसीएस (0.20 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

Open in App

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 407.40 अंकों की गिरावट के साथ 34,005.76 पर और निफ्टी 121.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,454.95 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 410.17 अंकों की गिरावट के साथ 34,002.45 पर खुला और 407.40 अंकों या 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 34,005.76 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,070.73 के ऊपरी और 33,849.65 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से छह शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील (1.63 फीसदी), डॉ. रेड्डी (0.73 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.67 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.57 फीसदी) और टीसीएस (0.20 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रूप से यस बैंक (2.84 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.33 फीसदी), एचडीएफसी (2.13 फीसदी), इंफोसिस (2.01 फीसदी) और एक्सिस बैंक (1.94 फीसदी) शामिल रहे। 

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 14.16 अंकों की गिरावट के साथ 16,634.91 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 41.79 अंकों की तेजी के साथ 18,172.98 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 160.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,416.50 पर खुला और 121.90 अंकों या 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 10,454.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,480.20 के ऊपरी और 10,398.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में सात सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.25 फीसदी), रियल्टी (0.56 फीसदी), ऊर्जा (0.37 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.34 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.33 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- बैंकिंग सेवाएं (1.75 फीसदी), वित्त (1.54 फीसदी), दूरसंचार (1.15 फीसदी), वाहन (0.95 फीसदी) और औद्योगिक (0.90 फीसदी)। 

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,404 शेयरों में तेजी और 1,370 में गिरावट रही, जबकि 136 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टीबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी