लाइव न्यूज़ :

पहली बार सेंसेक्स 56,000 के पार, एचडीएफसी बैंक दो फीसदी चढ़ा

By भाषा | Updated: August 18, 2021 10:12 IST

Open in App

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक बढ़कर पहली बार 56,000 के पार चला गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 252.54 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 56,044.81 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 66.75 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 16,681.35 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एचडीएफसी बैंक में हुई। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, बजाज ऑटो और इंफोसिस में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 209.69 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 55,792.27 पर, और निफ्टी 51.55 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 16,614.60 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 343.73 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अन्य एशिया बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सोल के शेयर मध्य सत्र में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी बढ़कर 69.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती