लाइव न्यूज़ :

मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, लुढ़के बैंक शेयर, निवेशकों को झटका

By भाषा | Updated: May 15, 2020 20:17 IST

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबार के दौरान 350 से अधिक अंक टूटने के बाद 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बाद में नुकसान से काफी हद तक उबरा और अंत में यह 25.16 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 31,097.73 अंक पर बंद हुआ।इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 5.90 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,136.85 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

निवेशकों की सरकार के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के वित्तीय प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ने से शेयर बाजार नीचे आया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निवेशकों को इस बात की चिंता है कि 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज से प्रत्यक्ष और तत्काल मांग में वृद्धि की संभावना संभवत: नहीं है, उन्हें इसको लेकर निकट भविष्य में आर्थिक गतिविधियों में सुधार आने को लेकर भी शंका है। कारोबार के दौरान 350 से अधिक अंक टूटने के बाद 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बाद में नुकसान से काफी हद तक उबरा और अंत में यह 25.16 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 31,097.73 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 5.90 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,136.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसमें 4.70 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटो कार्प, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी तरफ भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचयूएल और रिलायंस 2.68 प्रतिश्त तक मजबूत हुए। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 544.97 अंक यानी 1.72 प्रतिशत जबकि निफ्टी 114.65 अंक यानी 1.23 प्रतिशत नीचे आया। विशेषज्ञों के अनुसार वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज के प्रभाव की अनिश्चितता के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले से भी निवेशक चिंतित हैं।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘एक दायरे में रहते हुए बाजार लगभग कल के स्तर पर बंद हुआ। हाल की गिरावट के बाद यह ठहराव है। शुरू में यह बढ़त के साथ खुला लेकिन उसके तुरंत बाद इसमें गिरावट आयी। उन्होंने कहा, ‘‘वित्त मंत्री ने पिछले दो दिनों में प्रोत्साहन पैकेज का ब्योरा दिया है और उम्मीद है कि सभी ब्योरा रविवार तक आ जाएगा... ऐसा लगता है कि बाजार को किसी प्रतिक्रिया से पहले अभी विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।’’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृस्पतिवार को 3.16 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। इसमें प्रवासी मजदूरों को मुफ्त अनाज, किसानों को 2 लाख करोड़ रुपये का रियायती कर्ज और रेहड़ी-पटरी वालों के लिये कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराना शमिल हैं। वित्त मंत्री ने शुक्रवार को तीसरे चरण के प्रोत्साहन पैकेज में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों पर जोर दिया है। इससे पहले बुधवार को एमएसएमई , एनबीएफसी और विद्युत वितरण कंपनियों के लिये प्रोत्साहन पैकेज घोषित किये गये।

दुनिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग नुकसान में रहे जबकि तोक्यो और सिओल शेयर बाजार लाभ के साथ बंद हुए। शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों तेजी दर्ज की गयी। उधर, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 2.18 प्रतिशत बढ़कर 31.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 81,970 तक पहुंच गयी जबकि 2,649 लोगों की मौत हुई है। वैóश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 44.43 लाख हो गई जबकि 3.02 लाख लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरससेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी