लाइव न्यूज़ :

Share Bazaar: सेंसेक्स 451 अंक लुढ़का, शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2024 18:07 IST

Sensex and Nifty: स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स लगभग 451 अंक लुढ़क गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी, वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलांयस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 450.94 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,248.13 अंक पर बंद हुआ।

Open in App

Sensex and Nifty: स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स लगभग 451 अंक लुढ़क गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी, वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलांयस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 450.94 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,248.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 621.94 अंक लुढ़क गया था। सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। लेकिन दोपहर कारोबार में नुकसान की भरपाई कर 79,092.70 के उच्चस्तर पर पहुंच गया।

लेकिन प्रमुख कंपनियों में बिकवाली से यह तेजी कायम नहीं रह पायी और सेंसेक्स नुकसान में बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 नुकसान में, जबकि सात लाभ में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 168.50 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,644.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में जोमैटो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘सप्ताह के साथ बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। अंत में यह आधा प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी कारोबार के पहले चरण में लाभ में रहा लेकिन बाद में बिकवाली दबाव से यह नीचे आ गया।’’ छोटी कंपनियों के शेयरों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.47 प्रतिशत नीचे आया जबकि मझोली कंपनियों का सूचकांक बीएसई मिडकैप 0.13 प्रतिशत चढ़ा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘एफआईआई की निकासी के कारण धारणा कमजोर होने तथा डॉलर में लगातार मजबूती से बाजार नीचे आया।

आईटी और दवा कंपनियों के शेयर लाभ में रहे। इसका कारण निवेशकों ने अल्पकालिक उतार-चढ़ाव से बचने के लिए सुरक्षित माने जाने वाले शेयरों को तरजीह दी।’’ उन्होंने कहा कि ऊंचे मूल्यांकन को लेकर चिंता से बाजार पर असर पड़ रहा है। अमेरिका में आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा तथा घरेलू कंपनियों के तिमाही वित्तीय परिणामों पर निवेशकों की नजर होगी। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,323.29 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। एशिया के अन्य बाजारों दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नुकसान में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.13 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 226.59 अंक और एनएसई निफ्टी 63.20 अंक की बढ़त में रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका