लाइव न्यूज़ :

Sensex zooms 606 points: धीरे-धीरे लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद, शेयर बाजार में 606 अंक की बढ़त, लगातार तीसरे दिन रौनक

By भाषा | Updated: April 29, 2020 19:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देशेयरों मे लिवाली के चलते सेंसेक्स 606 अंक की बढ़त लिए बंद हुआ तथा निफ्टी भी सुधार कर 9,500 अंक के पार हो पहुंच गया। विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान से से पहले डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार से निवेशकों का उत्साह बढ़ा हुआ था।

मुंबईः वैश्विक संकेतों के उत्साहजनक रहने के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन रौनक रही। बैंकिग और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी के शेयरों मे लिवाली के चलते सेंसेक्स 606 अंक की बढ़त लिए बंद हुआ तथा निफ्टी भी सुधार कर 9,500 अंक के पार हो पहुंच गया।

ब्रोकरों के अनुसार अप्रैल के विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान से से पहले डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार से निवेशकों का उत्साह बढ़ा हुआ था। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के धीरे-धीरे लॉकडाउन (बंद) खत्म करने की घोषणा से भी बाजार में धारणा मजबूत रही। निवेशकों में इससे दुनियाभर के आर्थिक हालत सुधरने की उम्मीद जगी है। बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स दिन में 783.07 अंक तक चढ़ गया था। बाद में 605.64 अंक यानी 1.89 प्रतिशत बढ़कर 32,720.16 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 172.45 अंक यानी 1.84 प्रतिशत सुधरकर 9,553.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में एचडीएफसी सबसे अधिक लाभ में रहा। यह शेयर सात प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। एचडीएफसी बैंक के शेयर में भी 4.87 प्रतिशत की बढ़त रही। एचसीएल टेक्नोलॉजी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस के शेयर 4.11 प्रतिशत तक लाभ में रहे। वहीं दूसरी तरफ एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन और नेस्ले के शेयर में 3.67 प्रतिशत तक की नरमी रही।

आनंद राठी के इक्विटी रिसर्च (आधारभूत विभाग) के प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा से पहले एशियायी बाजारों में तेजी के संकेतों से निवेशकों ने लिवाली बढ़ा दी थी। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बंद से राहत और कंपनियों के परिचालन फिर से शुरू करने की खबरों के चलते बाजार को समर्थन मिला। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने भी बाजार को प्रभावित किया क्योंकि अमेरिकी तेल भंडारों में बढ़ोत्तरी उम्मीद से कम रही।

बीएसई पर छोटी और मध्यम आकार की पूंजी वाली कंपनियों के सूचकांकों (मिडकैप और स्मॉलकैप) में भी 1.04 प्रतिशत तक की बढ़त रही। शंघाई, हांगकांग और सियोल जैसे प्रमुख एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय शेयर बाजारों में भी प्रारंभिक दौर में तेजी का रुख देखा गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 2.99 प्रतिशत बढ़कर 23.41 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। आरंभिक सूचना के अनुसार विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे की बढ़त के साथ 75.66 पर बंद हुआ। कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 2.17 लाख के पार पहंच गयी है। भारत में 1,007 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।

टॅग्स :सेंसेक्सइकॉनोमीनिफ्टीकोरोना वायरस लॉकडाउनमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?