लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स में 21 अंकों की तेजी, निफ्टी 2.30 अंक

By IANS | Updated: January 24, 2018 17:20 IST

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.66 अंकों की तेजी के साथ 36,161.64 पर और निफ्टी 2.30 अंकों की तेजी के साथ 11,086.00 पर बंद हुए। 

Open in App

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.66 अंकों की तेजी के साथ 36,161.64 पर और निफ्टी 2.30 अंकों की तेजी के साथ 11,086.00 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 21.64 अंकों की तेजी के साथ 36,161.62 पर खुला और 21.66 अंकों या 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 36,161.64 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,268.19 के ऊपरी और 36,036.51 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 102.90 अंकों की गिरावट के साथ 17,975.83 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 176.17 अंकों की गिरावट के साथ 19,474.99 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 14.35 अंकों की गिरावट के साथ 11,069.35 पर खुला और 2.30 अंकों या 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 11,086.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,110.10 के ऊपरी और 11,046.15 के निचले स्तर को छुआ।बीएसई के 19 सेक्टरों में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (1.53 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु व सेवाएं (0.54 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.49 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.24 फीसदी) और तेल व गैस (0.15 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टरों में दूरसंचार (3.54 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (2.08 फीसदी), धातु (1.50 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (1.36 फीसदी) और उद्योग (0.89 फीसदी) रहे। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी