लाइव न्यूज़ :

SEBI ने शेयर बाजार में हेरफेर में संजीव भसीन की भूमिका की जांच की, सबूत के लिए सभी साक्ष्य जुटाए: रिपोर्ट

By आकाश चौरसिया | Updated: June 26, 2024 17:36 IST

स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ने मनीकंट्रोल को बताया कि भसीन अब आईआईएफएल (IIFL) के बोर्ड सदस्य नहीं है और कंपनी के साथ उनका कार्यकाल समय से पहले समाप्त कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देIIFL के भसीन के पिछले 5 साल के डिजिटल रिकॉर्ड्स को सभी शेयर बाजार के नियंत्रक को दिएअब सेबी इसके पीछे सभी तार खंगाल रही हैभसीन अब आईआईएफएल के बोर्ड सदस्य नहीं है

नई दिल्ली:शेयर बाजार में आईआईएफएल सिक्योरिटीज के संजीव भसीन पर लगे हेराफेरी के आरोपों की जांच कैपिटल मार्केट नियंत्रक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) जांच कर रही है। यह बात मनीकंट्रोल की वेबसाइट के जरिए सामने आई है। सेबी ने अपनी जांच में भसीन की डिजिटल डिवाइस भी उनकी जांच का हिस्सा रही और इसके जरिए उन्होंने साक्ष्य जुटाएं। भसीन अक्सर कई बिजनेस न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी बात रखते हुए दिखाई देते हैं। 

स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ने मनीकंट्रोल को बताया कि भसीन अब आईआईएफएल के बोर्ड सदस्य नहीं है और कंपनी के साथ उनका कार्यकाल समय से पहले समाप्त कर दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेबी की शुरुआती जांच से पता चला है कि भसीन एक निजी कंपनी को विशिष्ट स्टॉक खरीदने का आदेश देंगे जिसके बाद वह मीडिया चैनलों पर व्यापारियों को इन शेयरों को खरीदने की सिफारिश करेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, भसीन के पिछले 5 साल के डिजिटल रिकॉर्ड्स को सभी शेयर बाजार के नियंत्रक को दिए। जांच में भसीन और इस इकाई के बीच संबंध की भी जांच की जा रही है। बाजार की भाषा में, बाजार नियामक द्वारा जांच की जा रही कार्रवाइयों को 'पंप और डंप' योजना के रूप में जाना जाता है।

रिपोर्ट में IIFL सिक्योरिटीज के एक बयान के हवाले से कहा, "संजीव भसीन आईआईएफएल सिक्योरिटीज के साथ अनुबंध के आधार पर एक सलाहकार के रूप में जुड़े थे। उनका कार्यकाल 30 जून, 2024 को समाप्त होना था। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से भसीन का अनुबंध समय से पहले बंद कर दिया गया है।" 

आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने कहा कि भसीन ने कंपनी को सेबी की पूछताछ के बारे में सूचित किया था, लेकिन इसके विवरण का खुलासा नहीं किया गया था। इसलिए मार्केट में ब्रोकरेज ने सेबी की चल रही जांच पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया।

टॅग्स :शेयर बाजारभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)SEBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम