लाइव न्यूज़ :

सिंधिया का पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हवाईअड्डों के लिये जमीन जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह

By भाषा | Updated: August 28, 2021 00:26 IST

Open in App

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्यातिरादित्य सिधिया ने केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नगालैंड और ओडीशा के मुख्यमंत्रियों से हवाईअड्डों के लिये भूमि अधिग्रहण सहित विभिन्न ढांचागत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को जल्द निपटाने का आग्रह किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने देश में विमान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुये अगले चार से पांच साल में 20,000 करोड़ रुपये की लागत से हवाईअड्डों का विकास एवं विस्तार करने की पहल की है। केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन को लिखे पत्र में सिंधिया ने कहा है कि एएआई को राज्य में हवाइअड्डे का विस्तार करने के लिये 152.5 एकड़ भूमि की जरूरत है लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक यह भूमि प्राधिकरण को नहीं सौंपी है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजे पत्र में सिंधिया ने कहा है कि खजुराहो हवाईअड्डे में बेसिक रनवे स्ट्रिप के लिये 20 एकड़ भूमि की जरूरत है। इसी प्रकार ग्वालियर हवाईअड्डे में सिविल इन्क्लेव के विस्तार के लिये 110 एकड़ और इंदौर हवाईअड्डे में दूसरे रनवे और संबंधित ढांचागत सुविधाओं के लिये 2,314 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे को लिखे पत्र में सिंधिया ने कहा है कि अकोला हवाईअड्डे पर बेसिक रनवे स्ट्रिप और अतिरिक्त सुविधाओं के लिये एएआई को 234.21 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। ‘‘एएआई को इसमें से केवल 149.95 एकड़ जमीन ही उपलब्ध कराई गई है शेष 84.26 एकड़ अभी दी जानी है।’’ इसी प्रकार औरंगाबाद में भी 182 एकड़ भूमि की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो