लाइव न्यूज़ :

SBI Q1 Result: भारतीय स्टेट बैंक ने की बंपर कमाई, पहली तिमाही में 16,884 करोड़ रुपये का मुनाफा, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2023 19:25 IST

SBI Q1 Result: सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बताया कि उसके बेहतर प्रदर्शन में खराब ऋणों में कमी और ब्याज आय में सुधार का विशेष योगदान रहा।

Open in App
ठळक मुद्देहतर प्रदर्शन में खराब ऋणों में कमी और ब्याज आय में सुधार का विशेष योगदान रहा।बैंक की कुल आय बढ़कर 1,32,333 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 94,524 करोड़ रुपये थी।जून तिमाही में बैंक ने अपने गैर-जीवन बीमा उद्यम एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में 489.67 करोड़ रुपये का निवेश किया।

SBI Q1 Result: सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ दो गुना से अधिक होकर 16,884 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने बताया कि उसके बेहतर प्रदर्शन में खराब ऋणों में कमी और ब्याज आय में सुधार का विशेष योगदान रहा।

एसबीआई ने 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में 6,068 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक 2023-24 की पहली तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 1,08,039 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 74,989 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक ने 95,975 करोड़ रुपये की ब्याज आय अर्जित की, जो एक साल पहले इसी अवधि में 72,676 करोड़ रुपये थी। जून 2023 के अंत में बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) घटकर 2.76 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 3.91 प्रतिशत था।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी जून 2023 में घटकर 0.71 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले एक प्रतिशत था। समीक्षाधीन अवधि में एसबीआई का समेकित शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 18,537 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 7,325 करोड़ रुपये था।

इस दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 1,32,333 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 94,524 करोड़ रुपये थी। जून तिमाही में बैंक ने अपने गैर-जीवन बीमा उद्यम एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में 489.67 करोड़ रुपये का निवेश किया। इसके अलावा आठ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में 82.16 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियाSBIभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!