लाइव न्यूज़ :

SBI 820 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के लिए 12 NPA खाते बेचेगा, सबसे बड़ा NPA 396.74 करोड़ रुपये का

By विशाल कुमार | Updated: March 20, 2022 14:34 IST

एसबीआई ने कहा कि इनमें सबसे बड़ा एनपीए खाता ऊर्जा एंड मेटल्स लिमिटेड का 396.74 करोड़ रुपये का है, जिसे 85 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के साथ 29 मार्च, 2022 को होने वाली ई-नीलामी में बेचा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई ने इस महीने से 13 अप्रैल तक कुल 12 एनपीए को बिक्री के लिए रखा है।सबसे बड़ा एनपीए खाता ऊर्जा एंड मेटल्स लिमिटेड का 396.74 करोड़ रुपये का है।बैंक 30 मार्च को कुल 112.05 करोड़ रुपये के छह खातों की ई-नीलामी करेगा।

नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 820 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के लिए 12 एनपीए खाते एआरसी को बेचेगा।

एसबीआई ने अधिसूचना में कहा कि वित्तीय परिसंपत्तियों की बिक्री के संबंध में नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप उसने इन एनपीए (गैर निष्पादित संपत्तियां) खातों को संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) / बैंकों/ एनबीएफसी/ वित्तीय संस्थानों को बेचने की पेशकश की है।

एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर विभिन्न नोटिसों में इस महीने से 13 अप्रैल तक कुल 12 एनपीए को बिक्री के लिए रखा है। एसबीआई ने कहा कि इनमें सबसे बड़ा एनपीए खाता ऊर्जा एंड मेटल्स लिमिटेड का 396.74 करोड़ रुपये का है, जिसे 85 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के साथ 29 मार्च, 2022 को होने वाली ई-नीलामी में बेचा जाएगा।

इसके अलावा बालासोर अलॉयज के एक खाते की भी 29 मार्च को ई-नीलामी की जाएगी। ये एनपीए खाता 186.10 करोड़ रुपये (आरक्षित मूल्य 178.22 करोड़ रुपये) का है।

बैंक 30 मार्च को कुल 112.05 करोड़ रुपये के छह खातों की ई-नीलामी करेगा। एसबीआई शेष चार एनपीए खातों की नीलामी 13 अप्रैल को करेगा, जिसका कुल बकाया 125.32 करोड़ रुपये है।

टॅग्स :SBIस्टेट बैंक ऑफ इंडियाState bank of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew ATM Rules From April 1: अगले माह से लागू हो रहे हैं एटीएम के नए नियम, बैंक ग्राहक जरूर जानें इन्हें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम