लाइव न्यूज़ :

एसबीआई लाइफ करेगी सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस की दो लाख बीमा देनदारियों, संपत्तियों का अधिग्रहण, इरडा ने किया फैसला, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2023 22:19 IST

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए एक बैठक में यह निर्णय लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसंपत्तियों का तत्काल प्रभाव से अधिग्रहण करने का निर्देश दिया।जीवन बीमा कारोबार चलाने के लिए 2004 में पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया था।2017 में बीमा व्यवसाय का प्रबंधन करने के लिए एक प्रशासक नियुक्त किया था।

नई दिल्लीः बीमा नियामक इरडा ने शुक्रवार को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एसआईएलआईसी) की लगभग दो लाख बीमा की देनदारी के साथ-साथ संपत्तियों का तत्काल प्रभाव से अधिग्रहण करने का निर्देश दिया।

 

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए एक बैठक में यह निर्णय लिया। इरडा ने बयान में कहा, “प्राधिकरण ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एसबीआई लाइफ) को सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस के जीवन बीमा व्यवसाय के अधिग्रहणकर्ता बीमाकर्ता के रूप में चिह्नित किया है।

एसबीआई लाइफ संतोषजनक वित्तीय स्थिति के साथ देश के सबसे बड़े जीवन बीमाकर्ताओं में से एक है।” बयान के अनुसार, “एसबीआई लाइफ बीमाधारकों की संपत्तियों द्वारा समर्थित एसआईएलआईसी के लगभग दो लाख बीमा की देनदारियों को तत्काल प्रभाव से अपने जिम्मे लेगा।”

सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इरडा ने 2017 में सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कारोबार का हस्तांतरण आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस को करने का आदेश दिया था और उसी वर्ष 28 जुलाई को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने इस फैसले को निरस्त कर दिया था।

प्रवक्ता ने कहा, “आज इरडा ने एक बार फिर सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस के कारोबार का हस्तांतरण करने का आदेश दिया है.. इस बार एसबीआई लाइफ को निर्देश दिया गया है। हालांकि, गौर करने वाली बात है कि यह मामला सैट के समक्ष न्यायिक रूप से विचाराधीन है और अगली सुनवाई छह जून को है।”

बीमा नियामक ने कहा कि उसने सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस के सभी बीमाधारकों के लिए सुचारू हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए हैं। सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस को जीवन बीमा कारोबार चलाने के लिए 2004 में पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया था।

इरडा ने कहा कि बीमाकर्ता की वित्तीय योग्यता और प्रशासनिक पहलुओं पर कुछ गंभीर मुद्दों को देखते हुए उसने 2017 में बीमा व्यवसाय का प्रबंधन करने के लिए एक प्रशासक नियुक्त किया था। बीमाकर्ता को नए व्यवसाय को लेकर कोई निर्णय लेने की भी अनुमति नहीं थी।

इसके बाद, नियामक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बीमाकर्ता को आगे के निर्देश जारी किए गए। इरडा ने कहा, “अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त समय मिलने के बावजूद सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस प्राधिकरण के निर्देशों का पालन करने और अपने बीमाधारकों के हितों की रक्षा के लिए सकारात्मक कदम उठाने में विफल रही है।”

टॅग्स :SBIमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर