लाइव न्यूज़ :

Upcoming IPO: 19 सितंबर को सात्विक ग्रीन एनर्जी ला रही न्यू IPO, 442-465 रुपये का होगा प्राइस रेंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2025 10:59 IST

Upcoming IPO: एंकर निवेशक 18 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

Open in App

Upcoming IPO: सौर पैनल विनिर्माता सात्विक ग्रीन एनर्जी ने अपने 900 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 442 से 465 रुपये प्रति शेयर तय किया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग 5,910 करोड़ रुपये है। हरियाणा स्थित इस कंपनी का आईपीओ 19 सितंबर को खुलकर 23 सितंबर को बंद होगा।

एक सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, एंकर निवेशक 18 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी आईपीओ के तहत 700 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी और प्रवर्तकों द्वारा 200 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त 477.23 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल सात्विक सोलर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में ओडिशा के गोपालपुर औद्योगिक पार्क में चार गीगावाट क्षमता का सौर पीवी मॉड्यूल निर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए किया जाएगा। 166.44 करोड़ रुपये की राशि अनुषंगी कंपनियों में डाली जाएगी जिससे वे अपने कर्ज का भुगतान कर सकें। 

टॅग्स :IPOshare bazarStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित