लाइव न्यूज़ :

रुपया 75.78 प्रति डॉलर पर स्थिर

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:33 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली तथा कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबारी धारणा प्रभावित हुई तथा अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 75.78 प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख लिए बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.64 पर मजबूत खुला। बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 75.63 रुपये और नीचे में 75.78 रुपये तक जाने के बाद अंत में 75.78 रुपये प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले शेयर बाजारों के साथ रुपये में भी सुबह के आरंभिक कारोबार के दौरान दर्ज हुआ लाभ लुप्त हो गया।’’

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर के अनुसार, मजबूत डॉलर और धन निकासी ने रुपये की तेजी पर अंकुश लगा दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े उत्प्रेरक की कमी की वजह से रुपये में एक सीमित दायरे में घट-बढ़ हुई।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.32 प्रतिशत की मजबूती दर्शाता 96.40 पर पहुंच गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.38 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 503.25 अंक की गिरावट के साथ 58,283.42 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के अस्थायी के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,092.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम