लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में रुपया स्थिर रहा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे चढ़कर 74.15 पर पहुंचा

By भाषा | Updated: August 5, 2021 11:04 IST

Open in App

मुंबई, पांच अगस्त सतर्कतापूर्ण कारोबार के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में स्थिर रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे चढ़कर 74.15 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा डॉलर के मुकाबले चार पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 74.15 पर पहुंच गयी। रुपया ने शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 74.22 का निचला स्तर भी छुआ।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.19 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत चढ़कर 92.29 पर आ गया।

वहीं घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 8.33 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,361.44 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह शुरुआती कारोबार में व्यापक एनएसई निफ्टी 8.95 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 16,249.85 के स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 2,828.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत बढ़कर 70.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

क्रिकेटपैट कमिंस नहीं ईशान किशन ही करे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी?, संजय बांगड़ ने कहा- युवा खिलाड़ी बल्ले से साथ भी कर रहा कमाल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट