लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 76.98 पर पहुंचा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर

By विशाल कुमार | Updated: March 7, 2022 12:30 IST

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.85 पर खुला, और पिछले बंद भाव के मुकाबले 81 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 76.98 पर आ गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 76.17 पर बंद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है।रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 76.17 पर बंद हुआ था।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 9.38 प्रतिशत उछलकर 129.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

मुंबई: रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने के बीच निवेशकों द्वारा डॉलर के रूप में सुरक्षित ठिकाना खोजने से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 81 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ अपने सबसे निचले स्तर 76.98 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है, जिससे घरेलू मुद्रास्फीति और व्यापार घाटे को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसके अलावा विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.85 पर खुला, और पिछले बंद भाव के मुकाबले 81 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 76.98 पर आ गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 76.17 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत बढ़कर 98.93 के स्तर पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 9.38 प्रतिशत उछलकर 129.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादक्रूड ऑयलडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम