लाइव न्यूज़ :

रुपया 37 पैसे की तेजी के साथ 73.68 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: December 1, 2020 18:02 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर शेयर बाजार में तेजी के रुख और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 37 पैसे की तेजी के साथ 73.68 (प्रारंभिक आंकड़ा) प्रति डॉलर पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मोर्चे पर सकारात्मक पहल होने, घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़ों में सुधार तथा अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में गिरावट आने से भी रुपये की तेजी को समर्थन मिला।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.93 पर खुला। दिन में 73.44 के उच्च स्तर और 73.93 के निम्न स्तर को छूने के बाद रुपया अंत में 37 पैसे की तेजी के साथ 73.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया 17 पैसे की हानि के साथ 74.05 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सोमवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.69 रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम