लाइव न्यूज़ :

Rules Change On 1st September: 1 सितंबर से नए नियम, कैसे पड़ेगा जेब पर असर, जानें सभी डिटेल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 29, 2024 18:26 IST

Rules Change On 1st September: किसी भी महीने की पहली तारीख बहुत महत्वपूर्ण साबित होती है, क्योंकि कई नियम बदलते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देRules Change On 1st September: एलपीजी सिलेंडर की कीमत के लिए महत्वपूर्ण है।Rules Change On 1st September: सितंबर आते-आते कई अहम बदलाव प्रभावी होने वाले हैं।Rules Change On 1st September: अगस्त का महीना खत्म होने वाला है।

Rules Change On 1st September: हर माह में एक तारीख को बहुत कुछ बदल जाता है। इसका असर हम सभी के जेब पर पड़ता है। सैलरी आते ही खर्च भी बढ़ जाता है। 1 सितंबर से नए नियम लागू होंगे। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव से लेकर आधार कार्ड पर अपडेट तक होंगे। कई महत्वपूर्ण बदलाव आपको देखने को मिलेगा। अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और सितंबर आते-आते कई अहम बदलाव प्रभावी होने वाले हैं। इन सभी बदलावों का सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। परिवर्तनों के बारे में जागरूक होना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आपको बजट फिर से बनानी पड़ेगी।

1. आधार कार्ड फ्री अपडेटः आधार से जुड़ा कोई भी अपडेट केवल 14 सितंबर 2024 तक मुफ्त है। इसके बाद अपडेट के लिए आपको शुल्क देना होगा। पहले यह सुविधा 14 जून तक थी। अब 14 सितंबर के बाद आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। यूजर्स को चार्ज से बचने के लिए इस समय सीमा तक अपना पता या अन्य विवरण अपडेट कर लेना चाहिए।

2. एलपीजी सिलेंडर की कीमतेंः 1 सितंबर से नए नियम कई जगह लागू होते हैं। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव होता है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस बार आम आदमी को कोई राहत मिलने वाली है या नहीं। सरकार हर महीने के पहले दिन रेट अपडेट जारी करती है, जो पिछले महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी।

3. क्रेडिट कार्ड नियमः 1 सितंबर से आईडीएफसी बैंक और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के कुछ नियम बदलने जा रहे हैं। आईडीएफसी बैंक के न्यूनतम देय राशि और भुगतान के नियम बदलने जा रहे हैं। वहीं, एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम बदल जाएंगे।

4.  नए हवाई यात्रा नियम लागूः यूरोपीय संघ (ईयू) 1 सितंबर, 2024 से नए हवाई यात्रा नियम लागू कर रहा है। पहले यूरोपीय एयरलाइंस और हवाई अड्डों पर हाथ के सामान के आकार, वजन और तरल प्रतिबंधों के लिए अलग-अलग नियम थे। इससे अक्सर यात्रियों को भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती थी। 1 कैरी-ऑन बैग और एक छोटा निजी सामान, जैसे पर्स, बैकपैक, या लैपटॉप बैग, जो आपके सामने की सीट के नीचे फिट होना चाहिए। 10 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए। अब 1 सितंबर से यह सीमा मात्र 100 मिलीलीटर निर्धारित की गई है।

5. महंगाई भत्ता: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी! केंद्र सरकार कर्मचारी को 3 प्रतिशत डीए को बढ़ा सकती है। 50 से 53 प्रतिशत हो जाएगा। इस बढ़ोतरी से जेब पर कुछ असर कम पड़ेगा और त्योहार से पहले मोदी सरकार तोहफा दे सकती है। सभी घोषणाएं करने की जिम्मेदारी सरकार की है।

6. जीएसटी फाइलिंग नियम: जीएसटी करदाताओं ने वैध बैंक खाते का विवरण प्रदान नहीं किया है, वे 1 सितंबर से जीएसटी अधिकारियों के साथ जावक आपूर्ति रिटर्न - जिसे जीएसटीआर -1 के रूप में जाना जाता है - दाखिल नहीं कर पाएंगे। जीएसटी नियम 10ए करदाताओं को वैध विवरण प्रदान करने के लिए बाध्य करता है। पंजीकरण की तारीख से 30 दिनों के भीतर बैंक खाता या चालान फर्निशिंग सुविधा (आईएफएफ) सेवाओं का उपयोग करना या अपना पहला जीएसटीआर -1 जमा करना।

7. एटीएफ और सीएनजी-पीएनजी कीमतः एक सितंबर से विमानन टरबाइन ईंधन में बदलाव देखने को मिलेगा। सीएनजी और पीएनजी की दामें भी घट बढ़ सकती हैं। यातायात कास्ट को प्रभावित कर सकते हैं। वस्तुओं और सेवा की कीमत को प्रभावित कर सकते हैं।

8. फ्रॉड कॉल्स पर नकेलः फ्रॉड वाले कॉल और संदेशों के खिलाफ नए उपाय 1 सितंबर से प्रभावी होंगे। ट्राई के दिशानिर्देश 30 सितंबर तक टेलीमार्केटिंग को ब्लॉकचेन बेस्ड सिस्टम में बदल देंगे, जिसका मकसद सेक्योरिटी को बढ़ाना और स्पैम को कम करना है।

टॅग्स :एलपीजी गैसभारत सरकारसीएनजीआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम