लाइव न्यूज़ :

4233 करोड़ रुपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास योजनाओं का उद्घाटन, चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने दिया तोहफा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2025 17:07 IST

ग्राम पंचायतों द्वारा 1823 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराये जाने वाले 663 पंचायत सरकार भवन तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा 500 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराये जाने वाले 1000 विवाह मंडप का शिलान्यास किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों के खाते में 113 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया। बेटियों की शादी के लिये एक सम्मानजनक और सुविधाजनक स्थान मिलेगा।160 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 140 पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण किया गया।

पटनाःबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प से 4233 करोड़ रूपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने अगस्त 2025 में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से से हुयी फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजनान्तर्गत 2 लाख 41 हजार से अधिक प्रभावित किसानों के खाते में 113 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरण किया। कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा 1823 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराये जाने वाले 663 पंचायत सरकार भवन तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा 500 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराये जाने वाले 1000 विवाह मंडप का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के अन्तर्गत बिहार के सभी ग्राम पंचायतों में आधुनिक विवाह भवन (विवाह मंडप) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी के लिये एक सम्मानजनक और सुविधाजनक स्थान मिलेगा और उन्हें शादी के खचों में राहत मिलेगी।

आज के कार्यक्रम में भवन निर्माण विभाग द्वारा 885 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 322, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा 825 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 367 एवं ग्राम पंचायतों द्वारा 160 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 140 पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण किया गया। पंचायत सरकार भवन ग्राम पंचायत सचिवालय के रूप में कार्य कर रहा है,

जिसमें विभिन्न विभागों के पंचायत स्तरीय कर्मियों के कार्यालय संचालन की व्यवस्था की गयी है। इस भवन में लोक सेवाओं का अधिकार केन्द्र, पोस्ट ऑफिस बैंक की शाखा, सुधा होल-डे मिल्क पार्लर इत्यादि खोला गया है। इस भवन का उपयोग उपर्युक्त कार्यों के अतिरिक्त बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं में भी किया जाता है।

साथ ही कृषि विभाग के अन्तर्गत 40 करोड़ 46 लाख रूपये की लागत से निर्मित दाउदनगर प्रांगण (औरंगाबाद) का उद्घाटन किया गया। बिहार खाद्यान भंडारण एवं प्रशिक्षण संस्थान, पटना (बीआईजीएसएमटी) का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण की गयी योजनाओं में पंचायती राज विभाग, भवन निर्माण विभाग एवं कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इसके लिये मैं संबद्ध विभागों को बधाई देता हूँ। इन योजनाओं की शुरूआत होने से राज्य में विकास कार्यों को नयी गति एवं दिशा मिलेगी।

इसका प्रत्यक्ष लाभलोगों को मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर और बेहतर होगा। पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज विभाग की योजनाओं से संबंधित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गयी।

इस अवसर पर ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त डॉ० एस० सिद्धार्थ, योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के० सेंथिल कुमार, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह, पंचायती राज विभाग की विशेष सचिव प्रीति तोगड़िया सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधिगण जुड़े हुये थे।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?