लाइव न्यूज़ :

307.4 करोड़ रुपये डील?, इन्फोसिस झोली में एमआरई कंसल्टिंग, जानें बाजार में असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2025 18:46 IST

अधिग्रहण चालू वित्त वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में पूरा होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिग्रहण की लागत 3.6 करोड़ डॉलर तक होगी।जोखिम प्रबंधन, खासकर ऊर्जा क्षेत्र में नई क्षमताएं मिलेंगी।

नई दिल्लीः सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस ने बृहस्पतिवार को प्रौद्योगिकी और व्यापार परामर्श कंपनी एमआरई कंसल्टिंग का 3.6 करोड़ डॉलर (लगभग 307.4 करोड़ रुपये) के नकद सौदे में अधिग्रहण करने के लिए एक निश्चित समझौते की घोषणा की। आईटी कंपनी अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी इन्फोसिस नोवा होल्डिंग्स एलएलसी के माध्यम से परामर्श कंपनी का अधिग्रहण करेगी। अधिग्रहण चालू वित्त वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में पूरा होने की उम्मीद है।

 

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अधिग्रहण की लागत “3.6 करोड़ डॉलर तक होगी, जिसमें अग्रिम भुगतान और ‘अर्नआउट’ (कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर भुगतान) शामिल हैं।” कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस अधिग्रहण से इन्फोसिस को ट्रेडिंग और जोखिम प्रबंधन, खासकर ऊर्जा क्षेत्र में नई क्षमताएं मिलेंगी।

इन्फोसिस ने कहा, “टेक्सास के ह्यूस्टन में मुख्यालय वाली एमआरई कंसल्टिंग में 200 से अधिक पेशेवरों की टीम होगी, जिनके पास ऊर्जा/जिंस ट्रेडिंग और जोखिम प्रबंधन (ई/सीटीआरएम) मंच और माहौल में उद्योग ज्ञान, परामर्श और गहन प्रौद्योगिकी अनुभव होगा।”

टॅग्स :शेयर बाजारइंफोसिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम