लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिये 1,300 करोड़ रुपये का पैकेज जल्द: सीतारमण

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:52 IST

Open in App

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को वादा किया कि त्रिपुरा के जनजातीय क्षेत्रों के सतत विकास और बुनियादी ढांचा विकास के लिये 1,300 करोड़ रुपये की परियोजना को अगले 10 दिनों के भीतर मंजूरी दे दी जायेगी। यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर मोहनपुर में करीब 11 परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि विश्व बैंक के वित्त पोषण के साथ 1,300 करोड़ रुपये की परियोजना जनजातीय क्षेत्रों में चौतरफा विकास सुनिश्चित करेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 21 करोड़ रुपये की दो अन्य परियोजनाओं को शुक्रवार सुबह ही केंद्र ने मंजूरी दी है। दो परियोजनाओं में 14.15 करोड़ रुपये की लागत से राज्य राजमार्ग का चौड़ीकरण और 7.4 करोड़ रुपये की लागत से राजधानी शहर में विभिन्न कार्य शामिल हैं। दो दिन के दौरे पर त्रिपुरा आयीं वित्त मंत्री ने 189 करोड़ रुपये की स्थानीय परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा भी की।समीक्षा बैठक में सीतारमण के अलावा मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, उप-मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा, मुख्य सचिव कुमार आलोक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती