लाइव न्यूज़ :

रोटोमैक बैंक स्‍कैम: विक्रम कोठारी के घर और दफ्तर पर सीबीआई का छापा, बेटे और बीवी से भी हुई पूछताछ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 20, 2018 09:47 IST

Rotomac Bank Scam 2018: फ़रवरी 2017 में विक्रम कोठारी को कर्ज देने वाले बैंकों ने विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया था। कोठारी ने बैंकों के इस फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील की है। 

Open in App

सीबीआई ने सोमवार (19 फ़रवरी) को रोटोमैक पेन कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी के कानपुर स्थित घर और दफ्तर पर छापा मारा। विक्रम कोठारी विभिन्न बैंकों के 800 करोड़ रुपये लोन लेकर न चुकाने के आरोपी हैं। सीबीआई ने विक्रम कोठारी, उनकी पत्नी और उनके बेटे से कथित घोटाल से संबंध में पूछताछ भी की। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले विक्रम कोठारी पर म से लोन लेकर न चुकाने का आरोप है।  

इससे पहले खबर आई थी कि विक्रम कोठारी लापता हैं और संभव है कि वो देश छोड़ चुके हों। लेकिन रविवार को कोठारी ने देश छोड़ने की खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि कहीं नहीं गये और कानपुर में ही हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार कोठारी रविवार रात एक शादी में शामिल होते देखे गये थे।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 11300 करोड़ रुपये के घोटाल के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के विदेश चले जाने की वजह से मीडिया में कोठारी के देश छोड़ने की अफवाह ने जोर पकड़  लिया था।

फ़रवरी 2017 में कोठारी को कर्ज देने वाले बैंकों ने विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया था। कोठारी ने बैंकों के इस फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील की है। पिछले साल कर्ज वसूलने के लिए कोठारी और उनके परिजनों की कुछ संपत्तियों की नीलामी भी की गई थी। रोटोमैक पेन बनाने वाली बड़ी भारतीय कंपनियों में रही है। कोठारी के पिता पान पराग बनाने वाली कंपनी के मालिक थे। कोठारी ने पिता के कारोबार से अलग स्टेशनरी के क्षेत्र में हाथ आजमाया और सफलता हासिल की।

टॅग्स :विक्रम कोठारीउत्तर प्रदेशबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

कारोबार अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह