लाइव न्यूज़ :

'RIP बेंगलुरु टेक सीन': कर्नाटक कैबिनेट द्वारा नौकरी कोटा को मंजूरी दिए जाने के बाद उद्योग जगत में गुस्सा, नजर अब चेन्नई पर

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 17, 2024 20:54 IST

एक गुमनाम स्टार्ट-अप संस्थापक ने इस फैसले के विरोध में लिखा है कि "केवल कन्नड़" की पहल तकनीकी हब के रूप में बेंगलुरु को समाप्त कर देगा।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक कैबिनेट द्वारा नौकरी कोटा को मंजूरी दिए जाने के बाद गुस्साकई व्यापारिक नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर इस फैसले की आलोचना की हैकर्नाटक सरकार को उद्योग जगत के लीडरों से कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है

बेंगलुरू: प्रबंधन नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 50 प्रतिशत और गैर-प्रबंधन श्रेणियों में 70 प्रतिशत आरक्षण की गारंटी देने वाले एक मसौदा विधेयक को मंजूरी देने के लिए कर्नाटक सरकार को उद्योग जगत के लीडरों से कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है। कई व्यापारिक नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर इस फैसले की आलोचना की है। 

एक गुमनाम स्टार्ट-अप संस्थापक ने इस फैसले के विरोध में लिखा है कि "केवल कन्नड़" की पहल तकनीकी हब के रूप में बेंगलुरु को समाप्त कर देगा। टिप्पणी में उपयोगकर्ता जो कि चेन्नई के रहने वाले हैं और बेंगलुरु में अपना व्यवसाय स्थापित करने में 10 साल बिताए हैं, ने कहा कि  हालिया सरकार के फैसले से उन्हें अपना व्यवसाय चेन्नई में स्थानांतरित करने पर विचार करना पड़ सकता है।

 ग्रेपवाइन पर अपनी टिप्पणी में उन्होंने कहा कि वैश्विक तकनीकी दिग्गज हमारे डोसे के लिए यहां नहीं आए हैं। यह विविध प्रतिभाओं का समूह है। अब आप इस पर "केवल कन्नड़" का चिन्ह लगाना चाहते हैं? हम पहले से ही हैदराबाद और पुणे में प्रतिभाओं को भेज रहे हैं।  यह उन्हें हमारे कार्यबल को उपहार में सौंप रहा है। मैंने यहां अपनी कंपनी बनाने में एक दशक बिताया है। अब मेरी नजर चेन्नई पर है। 

उन्होंने कहा, " RIP  बेंगलुरु टेक सीन, 1990-2024। अंत का कारण: भाषाई अंधराष्ट्रवाद और राजनीतिक अदूरदर्शिता।"

जैसे ही यह टिप्पणी की गई यह  टिप्पणी इंटरनेट पर वायरल हो गई। संस्थापक ने कुछ घंटों बाद अपना रुख स्पष्ट करते हुए एक और पोस्ट साझा किया। उन्होंने कहा, "मैं एक बात स्पष्ट कर दूं, मैं वास्तव में अपने गृहनगर चेन्नई की तुलना में बेंगलुरु के साथ खुद को अधिक पहचानता हूं - इस शहर ने मुझे और मेरे परिवार को वह सब कुछ दिया है जो हमारे पास है। मैं, मेरी पत्नी और बच्चे सभी कन्नड़ में पारंगत हैं। मैं किसी पर भी कोई भाषा थोपने के 100 फीसदी खिलाफ हूं - चाहे वह कन्नड़ लोगों पर हिंदी हो या 'अप्रवासियों' पर कन्नड़।"

संस्थापक ने यह भी कहा कि उनके पहले संदेश पोस्ट के कारण उन्हें मैसेज करके शहर छोड़ने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि वास्तव में मैं भी ऐसा कर सकता हूं।  लेकिन यह केवल मेरे व्यवसाय को आगे बढ़ाने तक ही सीमित रहेगा। बेंगलुरु मेरा घर था, हमेशा मेरा घर रहेगा।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाबेंगलुरुचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?