लाइव न्यूज़ :

आईपीओ बाजार में बड़े खिलाड़ी साबित हो रहे हैं खुदरा निवेशक

By भाषा | Updated: August 18, 2021 23:40 IST

Open in App

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को लेकर सबसे अधिक दिलचस्पी खुदरा निवेशक दिखा रहे हैं। आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए आवेदनों की बढ़ती संख्या और रिकॉर्ड अभिदान से दलाल स्ट्रीट पर नयी कंपनियों की सूचीबद्धता तेजी से बढ़ रही है। वही शेयर बाजार में लाखों खुदरा निवेशक पूंजी बाजार में आ रहे हैं और आईपीओ में शामिल हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि खुदरा क्षेत्र से इतने अधिक आईपीओ आवेदन कभी नहीं मिले हैं। कुछ आईपीओ को तो 30 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं और आपूर्ति की तुलना में मांग 100 गुना अधिक रही है। शेयर बाजार में खुदरा निवेशकों की उमड़ी भीड़ से एनएसई-में सूचीबद्ध कंपनियों में उनकी कुल हिस्सेदारी जून तिमाही में 7.18 प्रतिशत के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इस साल शेयर बाजार में अब तक कम से कम 40 नयी कंपनियों के शेयर सूचीबद्ध हुए हैं। इन कंपनियों ने लगभग 68,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबाररहिए तैयार, 60 दिन में 25 कंपनी ला रही IPO?, 40,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य, देखिए कंपनियों की सूची

कारोबारAequs के 922 करोड़ के IPO का प्राइस रेंज 118-124 रुपये प्रति शेयर तय, 3 दिसंबर से होगी ओपनिंग

कारोबारLenskart IPO valuation: रहिए तैयार?, 31 अक्टूबर को खुलेगा लेंसकार्ट का ₹7278 करोड़ का IPO, जानिए सभी डिटेल

कारोबारUpcoming IPO: टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स ला रहे 27000 करोड़ से ज्यादा का IPO, निवेश का बेहतर मौका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी