लाइव न्यूज़ :

खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में नरम पड़कर 4.87 प्रतिशत पर, रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2023 19:11 IST

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने अक्टूबर बैठक में चालू वित्त वर्ष 2023-24 में खुदरा मुद्रास्फीति 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। यह 2022-23 के 6.7 प्रतिशत के मुकाबले कम है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्टूबर में खुदरा महंगाई में नरमी आईयह चार महीने के निचले स्तर 4.87 प्रतिशत पर रहीखुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में तीन महीने के निचले स्तर 5.02 प्रतिशत थी

नई दिल्ली : खाने का सामान सस्ता होने से अक्टूबर में खुदरा महंगाई में नरमी आई और यह चार महीने के निचले स्तर 4.87 प्रतिशत पर रही। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में तीन महीने के निचले स्तर 5.02 प्रतिशत थी। इससे पहले, जून में महंगाई दर 4.87 प्रतिशत दर्ज की गयी थी।

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने अक्टूबर बैठक में चालू वित्त वर्ष 2023-24 में खुदरा मुद्रास्फीति 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। यह 2022-23 के 6.7 प्रतिशत के मुकाबले कम है। सरकार ने आरबीआई को खुदरा महंगाई दर दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी दी हुई है। केंद्रीय बैंक द्विमासिक मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर गौर करता है।

कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

अन्य आंकड़ों की बात करें तो  कमजोर हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,394 रुपये प्रति बैरल रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का नवंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 61 रुपये या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,394 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 8.976 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.81 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.52 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 81.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.32 प्रति डॉलर (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी से भी रुपये पर दबाव रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.31 प्रति डॉलर पर खुला और दिन के कारोबार में 83.33 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गया और कारोबार के अंत में यह 83.32 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। यह पिछले बंद स्तर से चार पैसे की गिरावट है। शुक्रवार को रुपया 83.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के एसोसिएट उपाध्यक्ष (जिंस) प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘शुक्रवार को जारी भारत के विनिर्माण और उत्पादन आंकड़े पूर्वानुमानों से कम थे। मुद्रास्फीति के आंकड़े आज बाद में आएंगे।’’ इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 105.77 रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत घटकर 81.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 325.58 अंक की गिरावट के साथ 64,933.87 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 190.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(इनपुट-- भाषा)

टॅग्स :मुद्रास्फीतिRetail Researchभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)डॉलरक्रूड ऑयल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है