लाइव न्यूज़ :

सेबी-सीईआरसी क्षेत्राधिकार मुद्दे के समाधान से बिजली बाजार मजबूत होगा, मंत्रालय ने कहा

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर बिजली मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि बाजार नियामक सेबी और बिजली नियामक सीईआरसी के बीच क्षेत्राधिकार के मुद्दे का समाधान होने से बिजली बाजार और मजबूत होगा तथा बाजार में लंबी अवधि के वितरण आधारित अनुबंध की शुरूआत का रास्ता साफ होगा।

मंत्रालय का यह बयान उच्चतम न्यायालय द्वारा सेबी और सीईआरसी के बीच बिजली डेरिवेटिव के नियामक क्षेत्राधिकार के संबंध में लंबे समय से लंबित मामले के निपटारे के एक दिन बाद आया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सीईआरसी (केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग) और सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) के बीच बिजली बाजार से संबंधित 10 साल से लंबित न्यायिक मुद्दे को उच्चतम न्यायालय ने हल किया।’’

बयान में आगे कहा गया कि बिजली क्षेत्र 10 वर्षों से अधिक समय से बड़े सुधारों की प्रतीक्षा कर रहा था, जो दो नियामकों के बीच क्षेत्राधिकार के मुद्दों के कारण रुके हुए थे।

मंत्रालय ने कहा कि छह अक्टूबर को सेबी और सीईआरसी के बीच बिजली डेरिवेटिव के नियामक क्षेत्राधिकार के संबंध में लंबे समय से लंबित मामले को उच्चतम न्यायालय ने अच्छे तरीके से निपटाया है।

बयान के मुताबिक इससे बिजली बाजार और मजबूत होगा तथा यह इस समय कुल मात्रा के 5.5 प्रतिशत से बढ़कर 2024-25 तक लक्ष्य के अनुसार 25 प्रतिशत हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम