लाइव न्यूज़ :

भारतीय रिजर्व बैंकः कोटक महिंद्रा बैंक पर 61.4 लाख, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर 38.6 लाख और पंजाब नेशनल बैंक पर 29.6 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए गलती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2025 19:45 IST

Reserve Bank of India: रिजर्व बैंक ने कहा कि 'अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी)' के कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर 38.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब नेशनल बैंक पर 29.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।किसी लेनदेन या समझौते की वैधता पर निर्णय देना नहीं है।पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) पर जुर्माना लगाया है।

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियामकीय अनुपालन में कुछ खामियों के लिए कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) पर जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भारतीय रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक पर 'बैंक ऋण वितरण के लिए ऋण प्रणाली पर दिशानिर्देश' और 'ऋण और अग्रिम - वैधानिक और अन्य प्रतिबंध' पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए 61.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक अन्य बयान में, रिजर्व बैंक ने कहा कि 'अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी)' के कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर 38.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

'बैंकों में ग्राहक सेवा' पर रिजर्व बैंक द्वारा जारी कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक पर 29.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। तीनों मामलों में, केंद्रीय बैंक ने कहा कि यह जुर्माना नियामकीय अनुपालन में खामियों पर आधारित है तथा इसका उद्देश्य बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी लेनदेन या समझौते की वैधता पर निर्णय देना नहीं है।

अनुचित व्यापारिक गतिविधियों के लिए यूएफओ मूवीज इंडिया, क्यूब सिनेमा पर जुर्माना

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने यूएफओ मूवीज इंडिया और उसकी अनुषंगी स्क्रैबल डिजिटल और क्यूब सिनेमा टेक्नोलॉजीज पर अनुचित व्यापारिक गतिविधियों के लिए बुधवार को 2.70 करोड़ रुपये का जुर्माना और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगा दिए।

यूएफओ मूवीज़ और क्यूब देश में सिनेमा थिएटर मालिकों (सीटीओ) को पट्टे/किराये पर डिजिटल सिनेमा पहल के अनुरूप डिजिटल सिनेमा उपकरण (डीसीई) की आपूर्ति के लिए प्रासंगिक बाजार में प्रमुख कंपनियां हैं। सीसीआई ने जुर्माना लगाते हुए कहा कि कंपनियों ने सीटीओ के साथ हुए पट्टा समझौतों में दर्ज सामग्री की आपूर्ति रोकी, जिससे निर्माण बाद की प्रक्रिया में लगी कंपनियों के लिए बाधाएं पैदा हुईं।

सीसीआई ने बयान में कहा कि उन्होंने सिनेमा थिएटर मालिकों के एक महत्वपूर्ण हिस्से को डिजिटल सिनेमा पहल वाले डीसीई को किसी अन्य कंपनी द्वारा सेवा देने से रोक दिया। सीसीआई ने कहा कि कंपनियों ने प्रतिस्पर्धा के मानदंडों का उल्लंघन किया है, जिसके कारण उनपर दंड लगाया गया है और उन्हें कुछ गतिविधियां नहीं करने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)भारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती