लाइव न्यूज़ :

रूस से कच्चे तेल का आयात कर भारत ने 35,000 करोड़ से अधिक की बचत की: रिपोर्ट

By अनिल शर्मा | Updated: December 9, 2022 12:23 IST

दुनिया में तेल का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता चीन भी रूस से रियायती मूल्य पर तेल खरीदता रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हाल ही में कहा था कि चीन रूस के साथ घनिष्ठ ऊर्जा साझेदारी बनाने के लिए काम करने को तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देमई में भारत ने 16 डॉलर प्रति बैरल की छूट पर रूसी तेल खरीदा था। वहीं जून में 14 डॉलर प्रति बैरल, जुलाई में 12 डॉलर प्रति बैरल और अगस्त में 6 डॉलर प्रति बैरल खरीदा।रूस लगातार दूसरे महीने नवंबर में भारत को तेल का शीर्ष आपूर्तिकर्ता था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने रियायती रूसी कच्चे तेल को खरीदने में हजारों करोड़ रुपये की बचत की है। भारत ने यह बचत तब की है जब डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो चुका है।  यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस के खिलाफ भू-राजनीतिक दबाव बढ़ने के बावजूद, भारत ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह अपनी खुद की ऊर्जा जरूरतों को प्राथमिकता देगा और रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने फरवरी से सस्ते रूसी कच्चे तेल का आयात करके 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत की है। गौरतलब है कि अपने सबसे बड़े आयातक यूरोप द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रूस ने एशियाई देशों में तेल की सप्लाई शुरू की थी। अक्टूबर में रूस भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन गया था।

वोर्टेक्सा के मार्केट एनालिटिक्स डेटा के अनुसार, रूस लगातार दूसरे महीने नवंबर में भारत को तेल का शीर्ष आपूर्तिकर्ता था। भारत ने रूस से 909,400 बैरल प्रति दिन (बीपीडी) तेल खरीदा।

Refinitiv और व्यापारियों के डेटा के आधार पर, रॉयटर्स की गणना के अनुसार, नवंबर में भारत ने सभी समुद्री रूसी यूराल क्रूड तेल का लगभग 40 प्रतिशत खरीदा, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक है। रूस से कच्चे तेल की आपूर्ति जून में चरम पर थी और बाद के महीनों में धीरे-धीरे कमी आई।

दुनिया में तेल का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता चीन भी रूस से रियायती मूल्य पर तेल खरीदता रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हाल ही में कहा था कि चीन रूस के साथ घनिष्ठ ऊर्जा साझेदारी बनाने के लिए काम करने को तैयार है।

मई में भारत ने 16 डॉलर प्रति बैरल की छूट पर रूसी तेल खरीदा था। हालांकि छूट कम हो गई है और जून में 14 डॉलर प्रति बैरल, जुलाई में 12 डॉलर प्रति बैरल और अगस्त में 6 डॉलर प्रति बैरल थी।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कई मौकों पर कहा कि भारत रूसी तेल पर प्राइस कैप की संभालनाओं पर विचार करेगा और देश हित को ध्यान में रखते हुए प्रतिक्रिया देगा। उन्होंने कहा कि अपने उपभोक्ताओं को ईंधन की सप्लाई सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है।

टॅग्स :रूसक्रूड ऑयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा