लाइव न्यूज़ :

Renewable Energy Solutions: रिन्यूएबल एनर्जी की दिशा में बड़ा कदम, सर्वोटेक ने पेश किए इनोवेटिव सोलर सॉल्यूशन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2024 22:00 IST

Renewable Energy Solutions: अत्याधुनिक समाधान घरेलू और व्यावसायिक क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा कर पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भरता को कम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसोलर एनर्जी का इस्तेमाल करके आर्थिक रूप से सशक्त होने में मदद मिलेगी।ग्लोबल लीडर के रूप में हम तमाम उत्पादों के जरिये भविष्य को गति देने में सबसे आगे हैं।

नई दिल्लीः रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस के अग्रणी निर्माता सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड ने घरों और कमर्शियल छतों के लिए 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' और पीएम-कुसुम योजना जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं के अनुरूप सोलर ऑन-ग्रिड इनवर्टर, सोलर हाइब्रिड इनवर्टर, सोलर माइक्रो इनवर्टर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और सोलर पंप कंट्रोलर की अपनी इनोवेटिव और उच्च तकनीक वाली नई सीरीज लॉन्च की है। सर्वोटेक के मुताबिक उनके उत्पादों से किसानों को सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करके आर्थिक रूप से सशक्त होने में मदद मिलेगी और हरित खेती को बढ़ावा मिलेगा।

सर्वोटेक के फाउंडर और एमडी रमन भाटिया ने कहा, "हमारे सोलर सॉल्यूशंस न केवल कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि सस्टेनेबल ग्रोथ को भी बढ़ावा देते हैं। रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में एक ग्लोबल लीडर के रूप में हम तमाम उत्पादों के जरिये भविष्य को गति देने में सबसे आगे हैं।

हम ग्राहकों, उद्योगों और समाज को लाभ पहुंचाने वाले ऊर्जा-कुशल, डीकार्बोनाइजिंग और सर्कुलर सॉल्यूशंस प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी की सीमाओं को लगातार आगे बढ़ाते हैं।" रमन भाटिया ने कहा कि उनके अत्याधुनिक समाधान घरेलू और व्यावसायिक क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा कर पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भरता को कम करेंगे।

उन्होंने बताया कि सर्वोटेक के प्रोडक्ट्स की रेंज में 1 किलोवाट-100 किलोवाट के ऑन ग्रिड इनवर्टर, 2 किलोवाट से 7.5 किलोवाट (1 फेज), 10 किलोवाट से 22.5 किलोवाट (3 फेज) हाईब्रिड इनवर्टर एवं 1.2 डब्ल्यूएच से 15 डब्ल्यूएच बैट्री एनर्जी स्टोरेड सिस्टम डोमिस्टिक इस्तेमाल के लिए और ईरिक्शा के लिए 5.1 केडब्ल्यू मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा 2 एचपी से 10 एचपी के सोलर वाटर पंप कंट्रोलर और 800 वाट से 1600 वाट के माइक्रो इनवर्टर भी उपलब्ध हैं।

टॅग्स :दिल्लीFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम