लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने सभी मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस को नेटवर्क 18 में करेगी विलय 

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 18, 2020 01:24 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 17 फरवरी को हुई बैठक में टीवी 18 ब्रॉडकास्ट, ब्रॉडकास्ट, हैथवे केबल एंड डाटाकॉम, डेन नेटवर्क्स और नेटवर्क 18 मीडिया इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के बोर्ड से एकीकरण मंजूरी मिल गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देएक फरवरी 2020 के बाद से ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के सभी मीडिया और एंटरटेनमेंट सारी कंपनियां नेटवर्क 18 की सहायक कंपनियां होंगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह बयान टीवी 18 ब्रॉडकास्ट, ब्रॉडकास्ट, हैथवे केबल एंड डाटाकॉम, डेन नेटवर्क्स और नेटवर्क 18 मीडिया इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के साथ बैठक के बाद दिया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने मीडिया और सभी  एंटरटेनमेंट बिजनेस को नेटवर्क 18 में विलय करने का फैसला लिया है।  रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा की है।  रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुताबिक इसके बाद नेटवर्क 18 आठ हजार करोड़ रुपये की रेवेन्यू वाली ईकाई बन जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 18 फरवरी को एक बयान जारी कर बताया कि समाचार से लेकर मनोरंजन (लीनियर और डिजिटल) के सभी कंटेंट और देश के सबसे बड़े केबल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को एक ईकाई बनाने के बाद कंपनी की दक्षता और सिनर्जी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कंपनी ने बताया इसके साथ ही स्टेकहोल्डर्स के लिहाज से भी यह फैसला बेहतर होगा। एक फरवरी 2020 के बाद से ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के सभी मीडिया और एंटरटेनमेंट सारी कंपनियां नेटवर्क 18 की सहायक कंपनियां होंगी। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह बयान टीवी 18 ब्रॉडकास्ट, ब्रॉडकास्ट, हैथवे केबल एंड डाटाकॉम, डेन नेटवर्क्स और नेटवर्क 18 मीडिया इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के साथ बैठक के बाद दिया है। सोमवार को हुई इस बैठक में टीवी 18 ब्रॉडकास्ट, ब्रॉडकास्ट, हैथवे केबल एंड डाटाकॉम, डेन नेटवर्क्स और नेटवर्क 18 मीडिया इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के बोर्ड से एकीकरण मंजूरी मिल गई है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस फैसले के बाद ब्रॉडकास्ट नेटवर्क 18 और केबल और ISP व्यवसायों को नेटवर्क 18 के दो अलग-अलग पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों में रखा जाएगा। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि समाचार से लेकर मनोरंजन (लीनियर और डिजिटल) को अम्ब्रेला कंपनी के तहत लाने से एकत्रीकरण दक्षता को बढ़ावा देगा और सभी हितधारकों के लिए मूल्य बनाते हुए तालमेल का फायदा उठाएगा।

इस फैसले के बाद टीवी18 ब्रॉडकास्ट को हर 100 शेयरों के लिए नेटवर्क 18 के 92 शेयर्स मिलेंगे। हैथेवे को अपने हर 100 शेयर्स के लिए नेटवर्क के 78 शेयर्स मिलेंगे।  डेन शेयरहोल्डर्स को 191 शेयर्स मिलेंगे।

रिलायंस ने  इंडस्ट्रीज  कहा, इंटीग्रेटेड मीडिया नेटवर्क के जरिए कंपनी को बड़े स्तर पर ग्रुप कंपनियों के ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इससे ग्राहकों द्वारा इस्तेमाल होने वाला कंटेंट के अधिकतर हिस्से तक पहुंच बन सकेगी।

ब्रॉडकास्ट बिजनेस को नेटवर्क 18 और केबल एंड इंटरनेट ब्रॉडबैंक बिजनेस के अंतर्गत होगा। नेटवर्क 18 समेकित रूप से नेट डेट फ्री कंपनी होगी। इन सभी कंपनियों का नेटवर्क 18 में विलय होने के बाद रिलायंस ग्रुप की होल्डिंग 75 % से घटकर 64 % हो जाएगी। 

टॅग्स :रिलायंसमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित