लाइव न्यूज़ :

Reliance Foundation: 27 राज्यों के 5000 छात्रों को छात्रवृत्ति, स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान करीब 200000 रुपये देगा रिलायंस फाउंडेशन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2023 16:57 IST

Reliance Foundation: कुल 5,000 छात्रवृत्ति के लिए 4,984 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले लगभग 40,000 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस फाउंडेशन छात्रवृत्ति विद्यार्थी की योग्यता और आर्थिक स्थिति के आधार पर दी जाती है।  छात्रवृत्ति के लिए लड़कियों और लड़कों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया है।विभिन्न विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है।

Reliance Foundation:रिलायंस फाउंडेशन 27 राज्यों के 5,000 छात्रों को छात्रवृत्ति देगा। इसके तहत स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान करीब दो लाख रुपये दिए जाएंगे। रिलायंस फाउंडेशन ने दिसंबर 2022 में घोषणा की थी कि वह अगले 10 वर्षों के दौरान 50 हजार छात्रवृत्तियां देगा।

छात्रवृत्ति के लिए चयनित विद्यार्थियों को पूर्व छात्रों के नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा। रिलायंस फाउंडेशन के सीईओ जगन्नाथ कुमार ने कहा ''हमें उम्मीद है कि रिलायंस फाउंडेशन छात्रवृत्ति युवाओं के सपनों को नए पंख देगी। भारत के विभिन्न भौगोलिक इलाकों में विभिन्न विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है।''

उन्होंने आगे कहा, ''छात्रवृत्ति के लिए लड़कियों और लड़कों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया है। हम चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हैं और हमें विश्वास है कि वे अपने सपनों को साकार करने के साथ ही भारत की प्रगति में भी योगदान करेंगे।''

रिलायंस फाउंडेशन छात्रवृत्ति विद्यार्थी की योग्यता और आर्थिक स्थिति के आधार पर दी जाती है। कुल 5,000 छात्रवृत्ति के लिए 4,984 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले लगभग 40,000 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 

टॅग्स :Reliance IndustriesरिलायंसReliance
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित