लाइव न्यूज़ :

Reliance AGM 2025: एक अरब स्क्रीन पर सेवाएं, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग मंच जियो हॉटस्टार, 3.2 लाख घंटे से ज्यादा कंटेंट की पेशकश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2025 17:31 IST

Reliance AGM 2025: आकाश एम अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की असाधारण आम सभा (एजीएम) को संबोधित करते हुए कहा कि 34 प्रतिशत टीवी बाजार हिस्सेदारी के साथ जियो स्टार मोबाइल, टीवी और जुड़े हुए उपकरणों पर एक अरब स्क्रीन पर सेवाएं देने की राह पर है।

Open in App
ठळक मुद्देजियो स्टार विभिन्न मंच और भौगोलिक क्षेत्रों में विस्तार करना जारी रखेगा। जियोस्टार का गठन भारत के मीडिया परिवेश के लिए एक निर्णायक क्षण था।छह गुना ज्यादा है और हर साल इसमें 30,000 घंटे से अधिक जुड़ते हैं।

Reliance AGM 2025: जियो हॉटस्टार दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग मंच बन गया है। रिलायंस के मीडिया व्यवसाय और वैश्विक मीडिया दिग्गज वॉल्ट डिज्नी के भारतीय व्यवसाय के विलय के बाद बने संयुक्त उद्यम के पास जियो हॉटस्टार का स्वामित्व है। आकाश एम अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की असाधारण आम सभा (एजीएम) को संबोधित करते हुए कहा कि 34 प्रतिशत टीवी बाजार हिस्सेदारी के साथ जियो स्टार मोबाइल, टीवी और जुड़े हुए उपकरणों पर एक अरब स्क्रीन पर सेवाएं देने की राह पर है।

इसके अलावा, जियो स्टार विभिन्न मंच और भौगोलिक क्षेत्रों में विस्तार करना जारी रखेगा। अंबानी ने कहा, ''हमने एक ऐसा अनुभव तैयार किया है, जो जियो हॉटस्टार के जरिये सर्वश्रेष्ठ सामग्री, सॉफ्टवेयर और एआई को जोड़ता है। हम हमेशा सीमाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं।'' उन्होंने कहा कि जियोस्टार का गठन भारत के मीडिया परिवेश के लिए एक निर्णायक क्षण था।

और कुछ ही महीनों में ''हमने कहानियों को कहने, पेश करने और अनुभव करने के तरीके को नया रूप देने के लिए कंटेंट, एआई और तकनीक का रणनीतिक रूप से लाभ उठाकर एक क्रांति ला दी है।'' अंबानी ने कहा कि अब जियोस्टार 3.2 लाख घंटे से ज्यादा के कंटेंट की पेशकश करता है, जो अगले दो ओटीटी मंच के संयुक्त कंटेंट से छह गुना ज्यादा है और हर साल इसमें 30,000 घंटे से अधिक जुड़ते हैं।

अंबानी ने कहा, ''हमारे उन्नत एआई टूल और तकनीकी नवाचार दर्शकों को पहले से कहीं ज्यादा सशक्त बना रहे हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि ''हमारे मीडिया और मनोरंजन व्यवसाय ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है।'' जियोहॉटस्टार ऐप के बारे में उन्होंने कहा कि इसने तीन महीनों के भीतर 60 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ताओं को जोड़ा है।

इसमें 7.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्टेड टीवी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ''तीस करोड़ भुगतान करने वाले ग्राहकों के साथ, जियोहॉटस्टार अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग मंच है, जो पूरी तरह से भारत में बना है। यह रिकॉर्ड भारतीय बाजार की अपार संभावनाओं को दर्शाता है।''

टॅग्स :रिलायंस जियोReliance Industriesमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?