लाइव न्यूज़ :

रियल एस्टेट, निर्माण क्षेत्रों में रोजगार के मोर्चे पर सुधार जारी: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 21, 2021 23:32 IST

Open in App

मुंबई, 21 अप्रैल रियल एस्टेट और निर्माण क्षेत्र में पिछले साल ‘लॉकडाउन’ के दौरान शुरूआती महीनों में नियुक्ति गतिविधियों पर व्यापक प्रभाव पड़ा था। हालांकि पाबंदियों में ढील दिये जाने के साथ क्षेत्र में सुधार के साथ रोजगार के मोर्चे पर स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हुई है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

रियल एस्टेट और निर्माण क्षेत्र बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देते हैं और देश की वृद्धि एवं विकास का एक प्रमुख संकेतक हैं।

रोजगार के बारे में जानकारी देने वाली वैश्विक वेबसाइट इनडीड की रिपोर्ट के अनुसार इन क्षेत्रों में ‘लॉकडाउन’ का प्रतिकूल असर पड़ा था। हालांकि हाल में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी 2020-21 की तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े से क्षेत्रों में सुधार के संकेत मिलते हैं। इस सुधार के साथ नियुक्ति अवसर बढ़े हैं।

इनडीड के आंकड़े के अनुसार मार्च 2020 से मार्च 2021 के दौरान रियल एस्टेट क्षेत्र में नौकरियों को लेकर रूचि 22 प्रतिशत बढ़ी जबकि इन क्षेत्रों में नौकरियों के विज्ञापनों में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इसी अवधि में निर्माण क्षेत्र में नियुक्ति गतिविधियां संकेत देती हैं कि इससे जुड़ी नौकरियों को लेकर रूचि 18 प्रतिशत कम हुई जबकि रोजगार विज्ञापन में मामूली 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इनडीड इंडिया के प्रबंध निदेशक शशि कुमार ने कहा, ‘‘निर्माण और रियल एस्टेट क्षेत्र में स्थिति में सुधार उम्मीद की किरण है क्योंकि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन आर्थिक पुनरूद्धार के लिये जरूरी है।’’

कुमार ने कहा कि अब जब फिर से महामारी बढ़ रही है, ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि बड़े पैमाने पर रोजगार देने वाले निर्माण और रियल एस्टेट एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में धीमा ही सही लेकिन पिछले साल के मुकाबले वृद्धि हो।’’

यह रिपोर्ट इनडीड के मंच पर मार्च 2020 से मार्च 2021 के बीच उपलब्ध आंकड़े पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें