लाइव न्यूज़ :

78 साल की उम्र में रेड बुल के सह-मालिक डिट्रिच मात्सिट्ज का निधन, कई दिनों से थे बीमार

By आजाद खान | Updated: October 23, 2022 10:29 IST

डिट्रिच मात्सिट्ज के निधन पर बोलते हुए रेड बुल की टीम के प्रिंसिपल क्रिश्चियन हॉर्नर ने कहा कि यह बहुत, बहुत दुखद है, क्या महान वे व्यक्ति थे।

Open in App
ठळक मुद्देरेड बुल के सह-मालिक डिट्रिच मात्सिट्ज का 78 साल में निधन हो गया है। बताया जाता है कि वे काफी दिनों से बीमार थे। डिट्रिच मात्सिट्ज ने 1984 में एनर्जी ड्रिंक कंपनी की स्थापना की थी।

Red Bull:  एनर्जी ड्रिंक कंपनी रेड बुल के सह-मालिक डिट्रिच मात्सिट्ज का 78 साल में निधन हो गया है। वे रेड बुल फॉर्मूला वन रेसिंग टीम के फाउंडर भी थे। डिट्रिच मात्सिट्ज एक ऑस्ट्रियाई अरबपति थे जिन्हें एक प्रमुख वैश्विक व्यापारिक व्यक्ति के रुप में जाना जाता है। 

बताया जा रहा है कि लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। डिट्रिच मात्सिट्ज के मृत्यु पर बोलते हुए रेड बुल की टीम के प्रिंसिपल क्रिश्चियन हॉर्नर ने कहा, “यह बहुत, बहुत दुखद है, क्या महान व्यक्ति थे।”

 रेड बुल रेसिंग टीम के अधिकारियों ने उनकी मौत की पुष्टी की

आपको बता दें कि डिट्रिच मात्सिट्ज की मृत्यु के बारे में टेक्सास में यूनाइटेड स्टेट्स ग्रां प्री के दौरान रेड बुल रेसिंग टीम के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टी की है। ऐसे में यह अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि उनकी मृत्यु किस कारण हुई है। 

डिट्रिच मात्सिट्ज की सफर के बारे में बात करे तो उन्होंने 1984 में एक एनर्जी ड्रिंक कंपनी की स्थापना की थी। ऐसे में उन्होंने 20 साल बाद Jaguar F1 टीम खरीदी थी और इसके अगले ही सीजन में इसका नाम बदलकर रेड बुल कर दिया था। 

ऐसा था उनका सफर

डिट्रिच मात्सिट्ज की सफर के बारे में बात करे तो उन्होंने 1984 में एक एनर्जी ड्रिंक कंपनी की स्थापना की थी। देखते ही देखते उनका ब्रांड फेमस होने लगा और उन्होंने अपने व्यापार को और भी आगे बढ़ाया। मात्सिट्ज की कंपनी रेड बुल दुनिया भर के 172 देशों में अपना एनर्जी ड्रिंक बेचती है। कंपनी ने पिछले साल 10 रेड बुल के 10 अरब डिब्बे बेचे हैं। 

ऐसे में एनर्जी ड्रिंक को पूरी दुनिया में नामी करने का श्रेय इन्हें ही जाता है। इन्होंने अपने व्यापार को हर सेक्टर में फैलाया है। उनका व्यापार स्पोर्ट्स, मीडिया, रियल एस्टेट और गैस्ट्रोनॉमी में भी है। मात्सिट्ज यही नहीं रुके और अपनी बढ़ती सफलता के दम पर उन्होंने खेलों में भी निवेश किया और फुटबॉल क्लब, आइस हॉकी टीमों और F1 रेसिंग टीमों का संचालन किया।  

टॅग्स :बिजनेसRed Bullऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम