लाइव न्यूज़ :

रेबेल फूड्स की नए खाद्य ब्रांड की संख्या बढ़ाने, अधिग्रहण के लिए 150 करोड़ डॉलर निवेश की योजना

By भाषा | Updated: December 14, 2021 15:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर इंटरनेट रेस्तरां की श्रृंखला चलाने वाली रेबेल फूड्स ने मंगलवार को कहा कि वह भारत और विश्व स्तर पर नए खाद्य ब्रांड की संख्या बढ़ाने और अधिग्रहण के लिए 15 करोड़ डॉलर (लगभग 1,140 करोड़ रुपये) निवेश की योजना बना रही है।

इंटरनेट रेस्तरां में कोई बिक्री केन्द्र नहीं होता है। संबंधित कंपनियां ऑनलाइन ऑर्डर लेती हैं और होम डिलीवरी के माध्यम से ग्राहकों को सेवा देती हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि निवेश का इस्तेमाल अगली कुछ तिमाहियों में 40 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ मौजूदा और नई साझेदारी को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

रेबेल फूड्स 10 से अधिक देशों में लगभग 70 शहरों में वैश्विक स्तर पर 450 से अधिक रसोई संचालित कर रही है। उसने कहा कि उसकी योजना दुनिया भर के 100 शहरों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की है।

कंपनी ने कहा कि उसने कम समय में भारत में 100 स्थानों पर स्ले, नैचुरल्स आइसक्रीम, मैड ओवर डोनट्स और वेंडीज जैसे साझेदार ब्रांडों को बढ़ाने में मदद की है। इसने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांड को आगे बढ़ाने के लिए बिरयानी ब्लूज़ और ज़ोमोज़ में निवेश किया है।

रेबेल फूड्स के सह-संस्थापक राघव जोशी ने कहा, ‘‘इस पहल के माध्यम से, हमारा लक्ष्य कुछ सबसे पसंदीदा खाद्य ब्रांडों में निवेश करना है और देश के सभी हिस्सों में और यहां तक ​​​​कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे व्यापक नेटवर्क के माध्यम से उन्हें बढ़ाने में मदद करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम