लाइव न्यूज़ :

Real Estate in Delhi-NCR: विकास योजनाओं को तेजी, नए सीईओ नियुक्त सिद्धार्थ कट्याल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2024 11:37 IST

Real Estate in Delhi-NCR: नेतृत्व और प्रबंधन के क्षेत्र में 17 वर्षों का व्यापक अनुभव है, ने अनेकों महत्वपूर्ण कंपनियों में बड़ी भूमिकाएं निभाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिष्ठित रियल एस्टेट ब्रांड्स के उच्च पदों पर कार्य किया है। अनुभव और दृष्टिकोण से नई ऊंचाइयों तक पहुँचने की उम्मीद है।

Real Estate in Delhi-NCR: सिद्धार्थ कटयाल ने रियल एस्टेट कंपनी भूमिका ग्रुप को बतौर सीईओ जॉइन किया है। दिल्ली स्थित भूमिका ग्रुप के उदयपुर, फ़रीदाबाद दिल्ली आदि जैसे शहरों में प्रोजैक्ट्स है और कंपनी लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, वेयरहाउसिंग, टेक्सटाइल आदि का व्यापार भी करती है। बता दें की, भूमिका ग्रुप जॉइन करने के पहले सिद्धार्थ कटयाल ओमैक्स ग्रुप में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। उत्तर भारत के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर भूमिका ग्रुप ने अपनी विकास योजनाओं को तेज़ी देने और बाज़ार में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए सिद्धार्थ कट्याल को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राजस्थान और एनसीआर में कंपनी की उपस्थिति को और विस्तार देने की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सिद्धार्थ कट्याल, जिनके पास नेतृत्व और प्रबंधन के क्षेत्र में 17 वर्षों का व्यापक अनुभव है, ने अनेकों महत्वपूर्ण कंपनियों में बड़ी भूमिकाएं निभाई हैं। भूमिका ग्रुप से पहले उन्होंने ओमैक्स लिमिटेड, इम्पीरिया स्ट्रक्चर्स लिमिटेड, और अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जैसे प्रतिष्ठित रियल एस्टेट ब्रांड्स के उच्च पदों पर कार्य किया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और गाजियाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी से पीजीडीबीएम डिग्रीधारी कट्याल के अनुभव और दृष्टिकोण से भूमिका ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक पहुँचने की उम्मीद है। भूमिका ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर उद्धव पोद्दार ने कहा कि सिद्धार्थ कट्याल को सीईओ के रूप में पाकर हमें खुशी है।

उनकी मजबूत नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक दृष्टिकोण से हमारी एनसीआर और राजस्थान में उपस्थिति को और बढ़ावा मिलेगा। अपने नए दायित्व के बारे में सिद्धार्थ कट्याल ने कहा कि भूमिका ग्रुप का हिस्सा बनकर मैं बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। कंपनी ने अपने टिकाऊ और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के कारण रियल एस्टेट में एक अलग पहचान बनाई है।

मैं कंपनी के विकास की इस यात्रा में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूँ। भूमिका ग्रुप अपने उच्च गुणवत्ता वाले और टिकाऊ परियोजनाओं के लिए प्रसिद्ध है और राजस्थान के साथ-साथ एनसीआर में भी इसकी मजबूत पकड़ है। कंपनी का उद्देश्य न केवल रियल एस्टेट क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करना है, बल्कि अपने हर प्रोजेक्ट में उत्कृष्टता और नवाचार को प्राथमिकता देना है।

टॅग्स :NCRराजस्थानRajasthanReal Estate Investment Trusts
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी