लाइव न्यूज़ :

बजट से पहले मोदी सरकार को RBI से मिल सकती है राहत, जलान समिति कैश ट्रांसफर के पक्ष में

By विकास कुमार | Updated: June 18, 2019 13:04 IST

दुनिया में सभी केंद्रीय बैंकों के पास कुल रिज़र्व का 14 फीसदी हिस्सा ही होता है लेकिन आरबीआई के पास 28 फीसदी है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में रिपोर्ट ऑनटेबल किया जा सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने बीते साल दिसंबर में ही इसे लेकर जलान समिति का गठन किया था.दुनिया में सभी केंद्रीय बैंकों के पास कुल रिज़र्व का 14 फीसदी हिस्सा ही होता है.

अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए आने वाले दिनों में मोदी सरकार को आरबीआई द्वारा गठित जलान समिति से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. देश में लोगों की खपत क्षमता में अप्रत्याशित कमी आई है, ऐसे में सरकार को आरबीआई द्वारा एक बड़ी रकम मिलने से बजट में मध्यम वर्ग के लोगों को कई छूट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. 

बीते वर्ष ही ऐसी ख़बरें आई थी कि सरकार आरबीआई के कैश रिज़र्व से एक बड़ा रकम हासिल करना चाहती है. लोकसभा चुनाव की आहटों से पहले पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इन ख़बरों  को खारिज कर दिया था. लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में नए आंकड़ों में जिस तरह खपत क्षमता में कमी आई है उसने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है. 

सरकार ने बीते साल दिसंबर में ही इसे लेकर जलान समिति का गठन किया था जो आरबीआई के सरप्लस रिज़र्व को लेकर रिपोर्ट आरबीआई और सरकार को अप्रैल में ही सौंपने वाली थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीआई सरकार को अपने कैश रिज़र्व से एक हिस्सा दे सकती है.

विमल जलान आरबीआई के पूर्व गवर्नर रह चुके हैं. हाल ही में रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट में कटौती की थी और इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि जलान समिति की रिपोर्ट जल्द जारी की जाएगी. ज्यादा पूछने पर उन्होंने कहा था कि समिति के कार्यों में आरबीआई की कोई दखलंदाजी नहीं है. 

आरबीआई के पास फिलहाल 9 लाख 59 हजार करोड़ का रिज़र्व है. जो ग्लोबल मानकों से ज्यादा है. 

दुनिया में सभी केंद्रीय बैंकों के पास कुल रिज़र्व का 14 फीसदी हिस्सा ही होता है लेकिन आरबीआई के पास 28 फीसदी है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में रिपोर्ट ऑनटेबल किया जा सकता है. 

टॅग्स :मोदी सरकारभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित