लाइव न्यूज़ :

रुपे कार्ड, भीम यूपीआई से करते हैं ट्रांजेक्शन तो बैंकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, जानें क्या है नियम और फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2023 21:38 IST

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की वेबसाइट पर 14 जनवरी को जारी एक अधिसूचना में इस प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देडिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के संबंध में की गई घोषणा का ही एक हिस्सा है।2,000 रुपये तक के लेनदेन की कुछ प्रतिशत राशि बैंकों को प्रोत्साहन के तौर पर दी जाएगी।योजना यूपीआई लाइट और यूपीआई 123पे को भी बढ़ावा देगी।

नई दिल्लीः सरकार ने रुपे डेबिट कार्ड और भीम यूपीआई मंच के जरिये दुकानों पर लगी पीओएस मशीनों एवं ई-कॉमर्स लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए 2,600 करोड़ रुपये की बैंक प्रोत्साहन योजना लागू कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की वेबसाइट पर 14 जनवरी को जारी एक अधिसूचना में इस प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गई है।

यह वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के संबंध में की गई घोषणा का ही एक हिस्सा है। इस योजना के तहत एक अप्रैल, 2022 की तारीख से बैंकों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है। इसमें रुपे डेबिट कार्ड के जरिये किए गए लेनदेन और भीम यूपीआई से 2,000 रुपये तक के लेनदेन की कुछ प्रतिशत राशि बैंकों को प्रोत्साहन के तौर पर दी जाएगी।

अधिसूचना में कहा गया है कि यह प्रोत्साहन योजना किफायती डिजिटल भुगतान मंच के तौर पर रुपे कार्ड एवं भीम यूपीआई के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के साथ ही बैंकों को भी एक मजबूत डिजिटल भुगतान परिवेश बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। यह योजना यूपीआई लाइट और यूपीआई 123पे को भी बढ़ावा देगी।

दुकानदारों के पास लगी पीओएस मशीनों और ई-कॉमर्स मंचों पर रुपे कार्ड के जरिये किए गए भुगतान पर संबंधित बैंक को 0.4 प्रतिशत (अधिकतम 100 रुपये) की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। उद्योग क्षेत्रों के लिए भुगतान पर 0.15 प्रतिशत (अधिकतम छह रुपये) मिलेगा। वहीं भीम यूपीआई के जरिये दुकानदार को 2,000 रुपये तक का भुगतान किए जाने पर बैंक को लेनदेन की राशि का 0.25 प्रतिशत दिया जाएगा।

वहीं बीमा, म्यूचुअल फंड, शिक्षा एवं रेलवे के लिए किए गए भुगतान का 0.15 प्रतिशत मिलेगा। इस प्रोत्साहन योजना की अवधि अप्रैल, 2022 से एक साल तक रखी गई है। इसके लिए वित्तीय आवंटन 2,600 करोड़ रुपये तक सीमित रखा गया है। भाषा प्रेम प्रेम रमण रमण

टॅग्स :आम बजट 2023भीम ऐपभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

कारोबारसीएसआर पर सालाना खर्च 15,000 करोड़ रुपये को पार?, विशेषज्ञ बोले-स्थानीय भागीदारी को और मजबूत करने की जरूरत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी